बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत् एक ट्रामा सेन्टर की आवश्यकता है
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । भारत नेपाल बार्डर पर स्थित उत्तरप्रदेश का पिछड़ा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत् एक ट्रामा सेन्टर की आवश्यकता है ।
इस पिछड़े जनपद सिद्धार्थनगर में कोई भी ट्रामा सेन्टर न होने के कारण सड़क दुर्घटना या अन्य कारण से गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में इलाज किया जाता है।
जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों एवं संसाधनों के अभाव में अतिगम्भीर व्यक्तियों को रेफर किया जाता है। गम्भीर रूप से घायल मरीजों को रेफर के दौरान बीच रास्ते में ही होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के दृष्टिगत् एवं जनपद की आवश्यकता को ध्यान मेें रखते हुए 20 बेड ट्रामा सेन्टर की स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार कर पॉवर फाइनेन्स कार्पाेरेशन को भेजा गया जिसे पॉवर फाइनेन्स कार्पाेरेशन द्वारा स्वीकृत किया गया।पॉवर फाइनेन्स कार्पाेरेशन द्वारा सी0एस0आर0 के अन्तर्गत ट्रामा सेन्टर के निर्माण हेतु रू0 3.99 करोड़ धनराशि उपलब्ध कराया जायेगा जिसे स्व0 माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्याालय, सिद्धार्थनगर में निर्माण कराया जायेगा। सहमति पत्र (एम0ओ0ए0) पर जिला प्रशासन की तरफ से प्रधानाचार्य, स्व0 माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्याालय तथा पॉवर फाइनेन्स कार्पाेरेशन की तरफ से श्री एम0 प्रभाकरदास, मुख्य महाप्रबंधक (सी0एस0आर0) के द्वारा दिनांक 27 मई 2022 को हस्ताक्षर किया गया है। स्थापित हाने वाले ट्रामा सेन्टर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे ट्रामा सेन्टर के बन जाने से सड़क दुर्घटना या अन्य कारण से गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को अब रेफर नहीं करना पड़ेगा एवं उन्हें अपने जनपद में ही इलाज की सुबिधा उपलब्ध होगी।
उक्त आशय की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा दिया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: