Abtaktv भारतीय किसान यूनियन चंडड्डनी के कार्यकर्ताओं ने पटवाई बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन चंडड्डनी के कार्यकर्ताओं ने पटवाई बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन
दबंग व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से तलवार से किया प्रहार,, दोनों हाथों में हुए गहरे जख्म।
दबंग व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से तलवार से किया प्रहार,, दोनों हाथों में हुए गहरे जख्म।
(लाठियों से पीटने के कारण शरीर के विभिन्न अंगों पर आई काफी अधिक चोटें)
मिहींपुरवा/बहराइच-
घटना दिनांक 28 मई 2022 प्रातः 9:00 बजे की है जब पीड़ित श्रवण सिंह पुत्र भजनूसिंह निवासी बेलहन थाना मोतीपुर जनपद बहराइच अपने घर मे पानी टंकी की वायरिंग सही करवा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि तभी किसी बात को लेकर सतेंद्र उर्फ बुगाली पुत्र यशोधन सिंह निवासी उपरोक्त काफी अश्लील गाली गुप्ता देने लगे। पीड़ित के मना करने पर दबंग विपक्षी आमादा फौजदारी होकर अपने घर से तलवार व लाठी निकाल लाया,, जिसे देखकर पीड़ित बचने के लिए अपने घर में भाग गया किंतु दबंग विपक्षी ने पीड़ित के घर में घुसकर उसे जान से खत्म कर देने के उद्देश्य से तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार कर डाला, जिससे प्रार्थी के दोनों हाथों में काफी गहरे जख्म हो गए,, खून की धारा बहने लगी,, वहीं लाठी के ताबड़तोड़ प्रहार से पीड़ित के सिर व शरीर के अन्य अंगों में भी काफी गहरी चोटें आई और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। लोगों के शोरगुल पर आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरीके से उसकी जान बचाई,, जिस पर दबंग विपक्षी ने जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के संबंध में प्रार्थी के भाई प्रमेंद्र सिंह द्वारा थाना मोतीपुर में शिकायतपत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की गयी थी, किंतु अभी तक न तो पुलिस ने पीड़ित का इलाज ही करवाया है और ना ही इस संबंध में प्रकरण को संज्ञान लिया है। इस संबंध में पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दबंग विपक्षी के विरुद्ध जानलेवा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीयन करने का निवेदन किया है। अब देखना है क्या खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस महकमे की नींद टूटती है अथवा ऐसे ही दबंगों का बोलबाला बना रहता है,, जो जब भी जिसको चाहे तलवार से काट सकते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भारतीय किसान यूनियन चंडड्डनी के कार्यकर्ताओं ने पटवाई बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन
असलहा फैक्ट्री के साथ एक गिरफ्तार, 14 असहला बरामद
ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को जगह जगह सुंदरकांड वा भंडारे की धूम
Leave a Comment: