असलहा फैक्ट्री के साथ एक गिरफ्तार, 14 असहला बरामद


असलहा फैक्ट्री के साथ एक गिरफ्तार, 14 असहला बरामद

अब तक टीवी के लिए ब्यूरो रिपोर्ट अमित कुमार श्रीवास्तव

एंकर- फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली की खजुहा पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को हिरासत में लेते हुए दो तमंचा बरामद किया। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री के साथ उसके साथी युवक को भी दबोच लिया। मौके से पुलिस ने एक दर्जन असहला बरामद किया।

वीओ- अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि  खजुहा पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी, बिंदकी एसएचओ रवीन्द्र श्रीवास्तव के साथ खजुहा कस्बा से अमौली रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी बाइक से एक युवक संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो 315 बोर के दो तमंचा मिले। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम प्रताप विश्वकर्मा उर्फ लल्लू बाजपेई (48) निवासी ग्राम चौहान थाना हथगाम बताया। पकड़े गए युवक ने अपने साथी रामू उर्फ रामबाबू पासवान (40) निवासी अल्लीपुर बहेरा थाना सुल्तानपुर घोष को क्षत्रपाल सिंह के बंद पड़े ईट भट्ठा में फैक्ट्री के साथ होने की बात कही। पुलिस युवक की निशानदेही पर भट्ठा में छापा मारा तो पुलिस पर जान से मारने की नियत से रामबाबू भाग जाने में सफल हो गया। पुलिस ने मौके से 315 बोर,  312 बोर व  32 बोर के कुल 12 अदद तमंचा, असलहा बनाने के उपकरण आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।