Abtaktv संत कबीर नगर 30 मई 2022(सू0वि0)। जिला सेवायोजन
संत कबीर नगर 30 मई 2022(सू0वि0)। जिला सेवायोजन
नॉलेज कोचिंग सेंटर बड़हरी में मेधावियों को किया गया सम्मानित
नॉलेज कोचिंग सेंटर बड़हरी में मेधावियों को किया गया सम्मानित
नॉलेज कोचिंग सेंटर बड़हरी का छठवा वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े धूम-धाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख गैंडास बुजुर्ग श्री राकेश तिवारी जी ने मां सरस्वती जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चो ने स्वागत गीत, नृत्य एवं गीत गजलों से आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में कोचिंग डायरेक्टर रमेश तिवारी जी ने विभिन्न कक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। तथा मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख श्री राकेश तिवारी जी ने अपने उद्बबोधन में बच्चो को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष भाजयुमो बलरामपुर संदीप वर्मा जी, श्री रूपक श्रीवास्तव जी, ड्रा अख्तर जमाल साहब, एल. बी. यादव जी, राकेश यादव जी ने भी अपने - अपने उद्धबोधन में बच्चो को कड़ी मेहनत करके लक्ष्य हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन करने पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री राम सजीवन तिवारी जी, श्री अवधेश तिवारी जी,श्री अतुल यादव जी, अखिलेश चौधरी जी, ज़ुबैर खान, श्री वसंत वर्मा जी , रमेश गिरी जी व अधिक संख्या में अभिभावक और छात्र- छात्रायें उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
संत कबीर नगर 30 मई 2022(सू0वि0)। जिला सेवायोजन
ब्रेकिंग न्यूज़ विशवा विधानसभा में विद्युत पावर हाउस में बड़े बाबू अमित मिश्रा का दुर्घटना में निधन हो गया
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में एसडीएम मड़ियाहूं जिओ मड़ियाहूं नगर पंचायत यो के नेतृत्व में लगातार
Leave a Comment: