जांच में जुटी पुलिस,आत्म हत्या की जतायी आशंका*


 खागा (फतेहपुर) किशनपुर थाना क्षेत्र के रग्घूपुर मजरे गढ़ा गांव में एक युवक को नलकूप में दोपहर को सोते समय अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। और जांच में जुट गयी।

          खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर थाना अंतर्गत रग्घूपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी सतीश चन्द्र तिवारी उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी की दिनांक 25 मई 2022 दिन बुधवार समय लगभग 12 बजे दिन में नलकूप में सोते समय अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने माता-पिता के साथ 11बजे नलकूप में था। और सुबह चन्दापुर गांव में दूध देकर वापस नलकूप में सो गया था। थोड़ी देर बाद मृतक के पिता लहसुन रखने गांव चले गये।इसी बीच मां भी उपले (गोबर के कंडे)रखने चली गई थी।तभी किसी अज्ञात लोगों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया।घटना की जानकारी थोडी देर बाद जब बडा भाई नलकूप पर पहुंच कर देखा तो हैरान हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। और जांच में जुट गयी।वही ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि मृतक के पिता ने गांव के किसी चमार विरादरी की हत्या लगभग 30 साल पूर्व किया था।जिसकी 20 साल की सजा काटकर कुछ वर्ष पूर्व रिहा हुए थे। और बताया जाता है कि मृतक चार भाई व चार बहनों है।लाला 30वर्ष, बृजेश 28 वर्ष, दुर्गेश 20 वर्ष के लगभग है। और सतीष सबसे छोटा था।वही पुलिस ने बताया कि परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। और इन्होंने बताया कि सर में गोली लगने के निसान है।जिसके पास से एक देशी तमंचा व खोखा बरामद किया गया है।तथा इन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात जांचोपरांत घटना का खुलासा कर कार्यवाही की जायेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।