मूर्ति के अस्तित्व का नहीं, पूजा के अधिकार का है विवाद
मूर्ति के अस्तित्व का नहीं, पूजा के अधिकार का है विवाद
पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को मिला काम, फैक्टरी में काम नहीं करेंगे, फाइलें देखेंगे
34 साल पुराने रोड रेज मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में काम मिल गया है। सिद्धू के लिए राहत की बात है कि उनको फैक्टरी में काम नहीं करना पड़ेगा। उनको जेल में फाइलें देखने का काम मिला है। दरअसल वह जेल में मुंशी वाला काम करेंगे।
जेल में मुंशी वाला काम करेंगे सिद्धू, कैदियों की फाइल तैयार करेंगे
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनोंं एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इससे पहले 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने एक हजार रुपये का जुर्माना कर छोड़ दिया था, लेकिन रोड रेज की घटना के दौरान नवजोत सिद्धू से झगड़े में मारे गए गुरनाम सिंह के परिवार ने रिव्यू पिटीशन दायर किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल सश्रम कैद की सजा सुनाई।
जेल में आज नवजोत सिंह सिद्धू को काम अलाट किया गया। जेल प्रशासन द्वारा उनको जेल में फाइलें देखने का काम सौंपा गया है। बताया जाता है कि नवजोत सिद्धू को सुरक्षा कारणों से जेल की फैक्टरी में काम नहीं दिया गया है। इससे सिद्धू को बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को रोज जेल दफ्तर की फाइलें भिजवाई जाएंगी। उनकी ड्यूटी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस काम के लिए उन्हें पारिश्रमिक भी दिया जाएगा, लेकिन पहले से अनुभव न होने के कारण तीन महीने का उनका प्रशिक्षण काल होगा।
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू को जेल के अंदर मुंशी पद मिला है। इस पद पर वह जेल के अंदर बंद कैदियों की फाइलें देखेंगे और कैदियों की फाइल तैयार करने का काम करेंगे। यह काम वह अपने बैरक में बंद रहते हुए करेंगे, क्योंकि सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें बैरक से बाहर निकलने की मनाही है। पहले तीन महीने तक वह मुंशी पद पर रहते हुए क्लर्क वाला काम करेंगे और इस दौरान उन्हें किसी भी तरह का मेहनताना नहीं मिलेगा।जानकारी के अनुसार, सिद्धू को तीन माह बाद काम करने के अर्द्ध कुशल श्रमिक के तौर पर 40 रुपये प्रतिदिन का मेहनताना मिलेगा। इसके बाद सिद्धू को कुशल होने पर 90 रुपये प्रतिदिन का मेहनताना दिया जाएगा। यह पैसा उनके जेल के अंदर बने खाते में जमा होंगे। बता दें कि इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू के लिए टाइट प्लान तय कर दिया गया है। इस संंबंध में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की विशेषज्ञों की टीम ने अपनी रिपोर्ट पटियाला की अदालत को सौंप दी थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मूर्ति के अस्तित्व का नहीं, पूजा के अधिकार का है विवाद
यासीन मलिक को ताउम्र कैद:2 मामलों में आजीवन कारावास; सभी सजाएं साथ चलेंगी, 10 लाख का जुर्माना भी
दुष्कर्म के आरोप में फंसे राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से जुड़ी जांच पर रोक लगाने
Leave a Comment: