प्रयागराज के सिविल लाइंस में कांग्रेस जनों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राशन कार्ड सरेंडर और रिकवरी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव और यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और उनके अधिकारी राशन कार्ड के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर लोगो मे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोग लाइन में लगकर राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं।
प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कथित तुगलकी फरमान जारी किया गया है। सरकार चुनाव में फ्री राशन का भाषण देकर सत्ता हासिल कर लिया लेकिन अब वादे से मुकर रही है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी द्वितीय को सौंपकर इस प्रकरण की जांच और दोषियों पर कार्यवाही किये जाने की मांग की।
कांग्रेसजनों ने कहा कि अपात्रों से राशन कार्ड रिकवरी कराने की खबर के बाद यूपी सरकार को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है। प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि उसने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। खाद्य एवं रसद आयुक्त ने कहा है कि उनकी तरफ से अपात्रों से राशन कार्ड सरेंडर कराने या उनसे रिकवरी कराने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। राशन कार्ड का सत्यापन एक नियमित प्रक्रिया है।
प्रदर्शन के दौरान अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, करमचंद बिंद, हसीब अहमद, फ़ुजैल हाशमी, आशीष पांडेय, सिद्धनाथ मौर्य, मनोज पासी, विवेक पांडेय, दिनेश सोनी, मो. हसीन, मो. असलम, विजय यादव, दत्तात्रेय त्रिपाठी, राकेश पटेल, विनय कृष्ण पांडेय, इशरत अली, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: