जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर के कब्जे वाली जमीन पर


बलरामपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर के कब्जे वाली जमीन पर अंतत: प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया। तुलसीपुर नगर से सटे गांव शीतलापुर में स्थित पूर्व सांसद के आवासीय परिसर और सामने की करीब 25 बीघा जमीन उनके कब्जे से खाली कराकर शिकायतकर्ता को दे दी गई। यह कार्रवाई सपा के पूर्व विधायक मशहूद खां के भाई अब्दुल महमूद खां की शिकायत पर की गई है।

नगर पंचायत चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद बेटी, दामाद व तीन अन्य के साथ जेल में हैं। बेटी जेबा रिजवान को जमानत मिल गई है, लेकिन अब तक रिहाई नहीं हुई है। बुधवार करीब 11.30 बजे राजस्व व पुलिस की टीम पूर्व सांसद के आवास पर शिकायत कर्ता के साथ पहुंची।

jagran

डुग्गी मुनादी कराने के साथ आवास के सामने की जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल और बरामदा व एक कमरा गिरा दिया गया। खेत में लगी सब्जी कद्दू, भिंड़ी, लौकी, तरोई, मिर्चा की फसल की जोताई करा दी गई। साथ ही कोठी के गेट नंबर दो व उससे लगी चहारदीवारी को भी ढहा दिया गया।

उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने बताया कि अब्दुल महमूद खां ने शिकायत की थी कि उनके दो गाटा संख्या की लगभग 25 बीघा जमीन पर पूर्व सांसद व उनके परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया है। उसी के तहत जमीन खाली कराई गई है। चकरोड पर से भी कब्जा हटवा कर प्रधान धर्मेंद्र वर्मा व लेखपाल दुर्गेश कुश को मिट्टी पटाई कराने का निर्देश दिया गया है। सीओ कुवंर प्रभात सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद की कोठी और लखनऊ में स्थित संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुछ दिन पहले ही कुर्क कर ली गई थी।

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।