गोंण्डा व्यापारी को डरा धमकाकर जबरदस्ती वसूली करने वाला शातिर अभियुक्त सुुनील त्रिपाठी गिरफ्तार


गोंण्डा दिनांक 08.05.2022 को व्यापारी भगवान दास अग्रवाल पुत्र स्व0 धनपतराय नि0 सरकूलर रोड बड़गांव थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि सुनील त्रिपाठी द्वारा मुझे डरा धमका कर दुष्प्रचार कर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देता है व 10 लाख रूपये की मांग करता है। इस सम्बन्ध में थाना को0 नगर पर मु0अ0सं0- 298/22, धारा 386,327, 452,323,504,506,507 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना को0 नगर पुलिस द्वारा उक्त मुकदमें में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25.05.2022 को आरोपी अभियुक्त सुनील त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। 


पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त सुनील त्रिपाठी ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है जो व्यापारियों, पत्रकारों, डॉक्टरों आदि को डरा धमकाकर प्रताड़ित कर उनके विरूद्ध फर्जी मुकदमें का डर दिखाकर धन उगाही का कार्य करता है। अभियुक्त द्वारा कुछ लोगो से इस तरह से पैसे लेने की बात कबूल भी की है। सुनील त्रिपाठी व उसके साथियों द्वारा इस तरह के कार्य से काफी धन अर्जित किया गया है। अभियुक्त पूर्व में रासुका के तहत जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त सुनील त्रिपाठी के गिरोह के अन्य सदस्यों के विषय में गहनता से जांच की जा रही है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।