केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' योजना (Agnipath Scheme) का विरोध लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में इस योजना को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। बिहार में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन की एक बोगी को आग के हवाले कर दिया जबकि हरियाणा के पलवल में जबरदस्त हिंसा हुई।
-
परिवर्तनकारी योजना है अग्निपथ स्कीम
देश के कुछ हिस्सों में हिंसक विरोध के बीच भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, अग्निपथ योजना एक परिवर्तनकारी योजना है। यह भारत में निर्मित और भारत के लिए बनी योजना है।
The #Agnipath scheme is a transformational scheme. It is a made in India and a made for India scheme: Indian Navy Chief Admiral R Hari Kumar pic.twitter.com/B5x3GIdaQT
-
हरियाणा में 24 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड
अग्निपथ योजना के विरोध के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सभी एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। आदेश अगले 24 घंटों के लिए तत्काल प्रभाव से यानी 16:30 बजे (कल) तक लागू रहेगा।
Haryana govt orders suspension of mobile internet services, all SMS services in view of potential law and order situation in the wake of new army recruitment policy. Order shall be in force for next 24 hours with immediate effect i.e. till 16:30 hours (tomorrow) pic.twitter.com/eoMsa9HQgx
-
'अग्निपथ' योजना को वापस लें सरकार
संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं। हमें फौज किराए पर नहीं चाहिए। केवल 21 साल की उम्र में हम उन्हें पूर्व सैनिक कैसे बना सकते हैं? वे कठोर परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। राजनेता कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, केवल सैनिक होते हैं, जनता जो सेवानिवृत्त होती है... मैं अपील करूंगा कि अग्निपथ योजना को वापस लें। हमारे लड़के फौज़ में जाना चाहते हैं उनकी देशभक्ति का सम्मान करें जब तक वे देश की रक्षा करने में सक्षम हैं, तब तक उन्हें काम करने दें।
We can't keep soldiers on rent. How can we make them ex-soldiers merely at age of 21? They protect country in harsh conditions.Politicians never retire it's only soldiers,public who retire...We don't need military on rent.Agnipath scheme must be taken back:Punjab CM Bhagwant Mann pic.twitter.com/Gqn0lpyMtg
-
रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं युवा
अग्निपथ के विरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों और रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। रेलवे देश की संपत्ति है।
#WATCH | I appeal to the youth to not indulge in violent protests and not damage the property of the Railways. Railways are the property of the country: Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw on #AgnipathProtests pic.twitter.com/TIDMlF2PeI
-
सिंकदराबाद में पुलिस की फायरिंग में एक की मौत, 12 घायल
Once 4 yrs are over, 'Agniveers' will be having a 12 lakh economic package to start afresh. Priority will be given to them for loans, educational courses, CAPF...Opposition is misleading students & their goons are destroying public property: Bihar Deputy CM Renu Devi pic.twitter.com/ehFjqCpAo
अग्निपथ योजना के विरोध में सिकंदराबाद में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में पहला हताहत हुआ, जिसने शुक्रवार को तीसरे दिन कई राज्यों में ट्रेनों को आग लगा दी, सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की और कई हजारों पटरियों और राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। तेलंगाना के हैदराबाद में गांधी अस्पताल के अधीक्षक राजा राव ने कहा कि अस्पताल लाए गए 13 लोगों में एक की मौत हो गई। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, उसके सीने में चोट आई है। हम बाकी की जांच कर रहे हैं।
Hyderabad, Telangana | 1 dead among 13 people who were brought to the hospital. Among the injured, 1 person in critical condition, he received a chest injury. We are examining the remaining: Raja Rao, Superintendent, Gandhi Hospital, on protest over the Agnnipath scheme pic.twitter.com/jYLyqYmTY7
-
अलीगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा
अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने जट्टारी पुलिस स्टेशन की इमारत और एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।
-
#WATCH Jattari Police Station building and a police vehicle were set ablaze by protesters in Aligarh#AgnipathProtests pic.twitter.com/WFPI7CVQuE
-
पश्चिम बंगाल के रेलवे जोन ने नौ ट्रेनों को किया रद्द
-
पश्चिम बंगाल के रेलवे जोन के विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे छात्र आंदोलन के कारण नौ ट्रेनें रद्द और नौ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड की गयी।
-
रेल मंत्री ने की युवाओं से अपील - 'हिंसक विरोध प्रदर्शन में न हों शामिल'

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदर्शन पर कहा- मैं युवाओं से हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने और रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील करता हूं।
-
बिहार के नालंदा के इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगायी आग
नालंदा के इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने आज ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया।
-
Bihar | Train coaches torched by protesters at Islampur railway station in Nalanda today pic.twitter.com/3wSTlRZiSp
-
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 4-5 इंजन और 2-3 डिब्बों में लगी आग
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक एके गुप्ता ने कहा - अग्निपथ प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन के 4-5 इंजन और 2-3 डिब्बों में आग लगा दी गयी है। हम किये गए नुकसान का विश्लेषण करेंगे। एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिल रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोकी गई है।
-
बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन को प्रदर्शनकारियों ने किया आग के हवाले
#WATCH | Bihar: Trains burnt and damaged, cycles, benches, bikes, and stalls thrown on railway tracks amid the ongoing agitation against the recently announced #AgnipathRecruitmentScheme
(Visuals from Danapur Railway Station, Patna district) pic.twitter.com/JBOnCihIoZ
-
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गयी सुरक्षा

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्निवीरो द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिसकर्मी।
-
भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से होगी शुरू
भारत वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा- यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ऊपरी आयु सीमा (भर्ती के लिए) को संशोधित कर 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे युवाओं को लाभ होगा। भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।
-
#WATCH | India Air Force chief Air Chief Marshal VR Chaudhari says, "Happy to announce that the upper age limit (for recruitment) has been revised to 23 years. This will benefit the youth. The recruitment process for Indian Air Force will begin from 24th June."#Agnipath pic.twitter.com/poZubwsdtJ
-
AISA के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में ITO पर पुलिस से भिड़े
केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ राजधानी दिल्ली में भी विरोध देखने को मिल रहा है। आइटीओ में शुक्रवार को छात्र संगठन ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान पुलिस और छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली है।
-
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवाओं ने अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने बताया, कुछ प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव करने का प्रयास किया है, जिसे हमारे अधिकारियों ने नियंत्रित कर दिया। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है।
-
युवाओं से आह्वाहन, देश सेवा में हों शामिल - सेनाध्यक्ष

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा- मैं युवाओं से आह्वाहन करता हूँ कि भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के इस अवसर में सम्मिलित हों। सरकार के निर्देशानुसार अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 की भर्ती के लिए प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष करने की एक बार की रियायत दी जा रही है। यह निर्णय उन सभी युवकों को एक अवसर प्रदान करेगा।
-
विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने निम्नलिखित रेलवे स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए।
-
हरियाणा के नारनौल में प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
#WATCH | Haryana: Police chased away protesters who were agitating in Narnaul against #AgnipathRecruitmentScheme. Protest was also held at Hero Honda Chowk. pic.twitter.com/RPeu02mO0Y
-
हम उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। वे यहां लगाई गई धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन कर रहे हैं: नारनौल डीएसपी, नरेंद्र कुमार
-
अग्निपथ पर नेताओं के बयान, जानें किसने क्या कहा
प्रियंका गांधी बोलीं- अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार, अमित शाह ने कही यह बात; जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा
-
लखनऊ अनुभाग के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात - संजीव कुमार सिन्हा

लखनऊ अनुभाग के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना का सामना करने के लिए GRP पुलिस तैयार है: संजीव कुमार सिन्हा, CO GRP, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
-
बिहार के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने प्रदर्शनकारीयों को खदेड़ा
#WATCH | Bihar: Agitators protested against #AgnipathScheme, at Hajipur railway station today; they were later chased away by Police.
"Situation at the moment is alright. Hooligans have been chased away. Some of them have been detained for questioning," says SP Hajipur, Maneesh. pic.twitter.com/W1FnrXqDzj
-
बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर आंदोलनकारियों ने किया हमला
बिहार के बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलनकारियों ने हमला किया। रेणु देवी के बेटे ने एएनआई को बताया, बेतिया में हमारे आवास पर हमला किया गया था। हमें बहुत नुकसान हुआ है। वह (रेणु देवी) पटना में है।
#WATCH | Bihar: The residence of Deputy CM Renu Devi, in Bettiah, attacked by agitators during their protest against #AgnipathScheme
Her son tells ANI, "Our residence in Bettiah was attacked. We suffered a lot of damage. She (Renu Devi) is in Patna." pic.twitter.com/Ow5vhQI5NQ
-
अग्निपथ को नौजवानों ने नकारा- राहुल गांधी
-
तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आग को बुझाने का प्रयास जारी
- #WATCH | Telangana: Efforts are underway to douse the fire on a train which was set ablaze at Secunderabad railway station by agitators who are protesting against #AgnipathRecruitmentScheme pic.twitter.com/H2zkjKsjq
-
तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने की तोड़फोड़
WATCH | Telangana: Stalls vandalised, train set ablaze and its windows broken at Secunderabad railway station by agitators who are protesting against #AgnipathRecruitmentScheme pic.twitter.com/zFNgJ2MEgD
-
तेलंगाना के सिकंदराबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगायी आग
-
#WATCH | Telangana: Secunderabad railway station vandalised and a train set ablaze by agitators who are protesting against #AgnipathRecruitmentScheme.
-
तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ और विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन को आग के हवाले कर दिया।
-
अग्निपथ स्कीम को तुरंत वापस ले सरकार -प्रियंका गांधी
24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नई आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा
मतलब, योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है@narendramodi जी
इस स्कीम को तुरंत वापस लीजिए
एयरफोर्स की रुकी भर्तियों में नियुक्ति और रिजल्ट दीजिए।
सेना भर्ती को (आयु में छूट देकर) पहले की तरह कीजिए
-
भर्ती प्रक्रिया कुछ ही दिनों में होगी शुरू -राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - भर्ती प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। मैं सभी नौजवानों से अपील करता हूं कि वे सेना में भर्ती होने की तैयारी करें।
-
अचल संपत्तियों के नुकसान का आकलन जारी -रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- ईसीआर में 3 रनिंग ट्रेनों के कोच प्लस कुल्हरिया (ईसीआर) (बिहार) में एक खाली रेक, बलिया (यूपी) में वाशिंग लाइन में एक स्थिर कोच। इन सभी रोलिंग स्टॉक को अब तक नुकसान हुआ है। अचल संपत्तियों के नुकसान का आकलन और संकलन इतनी जल्दी करना मुश्किल होगा।
-
सरकार ने ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पिछले 2 वर्षों से भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के कारण सशस्त्र बलों में युवाओं को शामिल होने का अवसर नहीं मिला। इस प्रकार ... सरकार ने ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय लिया। यह एक बार की छूट है...।
-
Agnipath Scheme Updates: अग्निपथ में युवाओं को बेहतर रोजगार देने

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- अग्निपथ में युवाओं को बेहतर रोजगार देने की व्यवस्था है। अगर हम आर्मी में 4 में से 1 को लेंगे तो अन्य 3 लोग अगले 4 साल में नौकरी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि दंगों में गैर-विधार्थी लोगों की पहचान करें।
-
आंदोलनकारियों ने लखमीनिया रेलवे स्टेशन में की तोड़फोड़
-
Agnipath Scheme Protest: बलिया में प्रदर्शन जारी, भीड़ को तीतर-बितर करने में जुटी पुलिस
अग्निपथ प्रदर्शन को लेकर बलिया के एसपी आरके नैय्यर ने कहा - बलिया आरएस और स्टेडियम में सभा के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और डीएम ने छात्रों से बात की और उन्हें तितर-बितर किया। जिसके बाद, कुछ छात्रों ने खिड़की के शीशे को तोड़ने का प्रयास किया और एक खाली सुनसान ट्रेन में आग लगा दी। अलग-अलग इलाकों में गश्त जारी है।
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ने कहा- 'योजना की घोषणा के बाद सभी में देशभक्ति की भावना'

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा - अग्निपथ योजना की मदद से हमारे युवाओं को सेना में भर्ती होने के अधिक अवसर मिलेंगे। योजना की घोषणा के बाद सभी में देशभक्ति की भावना है, इसे सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए।
-
बिहार के लखीसराय जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगायी आग

बिहार में #AgnipathRecruitmentScheme के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने लखीसराय जंक्शन पर ट्रेन में आग लगा दी। पुलिस का कहना है, वे मुझे एक वीडियो शूट करने से रोक रहे थे और मेरा फोन भी छीन लिया। 4-5 डिब्बे प्रभावित हुए। यात्री उतर गए और अपने आप आगे बढ़ने में कामयाब रहे।
-
राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने अग्निपथ को लेकर लिखा पीएम मोदी को पत्र

भाकपा के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें उनसे सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए हाल ही में घोषित #AgnipathRecruitmentScheme पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
-
अग्निपथ योजना के विरोध में बलिया रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा- सुबह से ही फोर्स को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है। कुछ गुंडे वहां पहुंचे लेकिन उन्हें ज्यादा नुकसान करने से रोक दिया गया; उन्होंने पथराव का प्रयास किया है। सभी पर कार्रवाई की जा रही है।
-
अग्निपथ के विरोध में बिहार में तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
भारत की तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में निचले स्तर के पदों पर भर्ती के लिए सरकार की नई स्कीम अग्निपथ के विरोध में बिहार में बवाल तीसरे दिन भी शुरू हो गया है।
Leave a Comment: