मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 284   जोड़ें


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 284   जोड़ें

चारों विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, नवविवाहित जोड़ों को मिली 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

   बलरामपुर     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 284 जोड़ों का विवाह रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। विधानसभा बलरामपुर के विकास खण्ड सदर परिसर में 40 जोड़ों का विवाह रीति रिवाज से संपन्न हुआ। मा0 विधायक पल्टूराम द्वारा नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद व उपहार दिया गया और नव दाम्पत्य की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों से कहा कि वे परिवार से मिले संस्कार को अपने दांपत्य जीवन में उतारे तथा माता-पिता, सास, ससुर का सम्मान करें। इसके अतिरिक्त नवविवाहित जोड़ों को पर्यावरण को संतुलित करने हेतु प्रत्येक जोड़े को एक-एक वृक्ष का पौधा रोपित करने के लिए दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब तबके के बेटियों के हाथ पीले कराने का कार्य कर रही है, किसी भी गरीब  को बेटी की शादी के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने अथवा कर्ज लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी।
                  इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामचंद्र, समाज कल्याण अधिकारी एम0पी0 सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ब्लाक प्रमुख बलरामपुर प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, जनप्रतिनिधिगण व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
                  विधानसभा गैसड़ी के विकासखंड परिसर में 112 जोड़ों का विवाह रीति रिवाज से संपन्न हुआ। विधानसभा तुलसीपुर के विकासखंड परिसर में 21 नवविवाहित जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधानसभा उतरौला के विकासखंड उतरौला परिसर में 111 नवविवाहित जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज जनपद में कुल   284  से जोड़ों का विवाह व निकाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत  नवविवाहित जोड़ों को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जिसके तहत 35 हजार रुपए वधु के बैंक खाते में भेज दिया गया है। 10 हजार रुपए का नवविवाहित जोड़ों को पायल, बिछिया, शादी का सामान प्रदान किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।