सभी विद्यालय यूपी एमसपी की वेबसाइट पर तत्काल कराए डाटा फीडिंग- राम गोविंद डीआईओएस


सभी विद्यालय यूपी एमसपी की वेबसाइट पर तत्काल कराए डाटा फीडिंग- राम गोविंद डीआईओएस

सभी विद्यालय यूपी एमसपी की वेबसाइट पर तत्काल कराए डाटा फीडिंग- राम गोविंद डीआईओएस

उतरौला (बलरामपुर)। वुधवार को मोहम्मद युसुफ उस्मानी इ०का०उतरौला के सभागार कक्ष में तहसील के माध्यमिक शिक्षा के शासकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक गोविन्द राम ने की। डीआईओएस ने कहाकि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य यूपीएमसपी की वेबसाइट आवश्यक सूचनाओं को तत्काल फीडिंग कराना सुनिश्चित करें। सभी विद्यालय वेबसाइट बनवाकर वेबलिंक बोर्ड की साइट पर अपलोड करा दें। वित्तविहीन के कई विद्यालयों द्वारा यूपीएमसपी की वेबसाइट पर अभी तक सूचनाएं अपलोड न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। सख्त निर्देश दिया गया तत्काल सूचनाएं अपडेट कराएं। डीआईओएस ने विद्यालय खुलने से पूर्व समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सभी विद्यालय बायोमैट्रिक अटेडेन्स की व्यवस्था इसी माह में कर लें। छात्र/छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने हेतु योग्य एवं प्रभावी व्यक्तियों से काउंसलिंग कराने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान, कुमेश कुमार सरोज, संदीप गुप्ता, अतुल यादव, मोहम्मद आरिफ सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।