मड़ियाहूं (जौनपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भुभुवार गांव में गुरुवार की सुबह घर से 3 दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में मिला ।


3 दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में मिला

मड़ियाहूं (जौनपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भुभुवार गांव में गुरुवार की सुबह घर से 3 दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में मिला ।

बताया जाता है कि भुभुवार गांव निवासी माता शरण यादव 65 वर्ष घर से 3 दिन से लापता थे। स्वजनों द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही थी लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका ।गुरुवार की सुबह घर से 500 मीटर दूरी पर खेत में स्थित कुआं में उनका शव चरवाहों ने देखा तो शोर मचाया ।वहां आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त माता शरण यादव 65 के रूप में हुई। स्वजनों ने बताया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।