बांदा में घर में घुसे बदमाशों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,
बांदा में घर में घुसे बदमाशों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी के मंडप से दूल्हा पानी पीने के बहाने भाग गया
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी के मंडप से दूल्हा पानी पीने के बहाने भाग गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला। लड़की के घर वालों ने बताया कि दूल्हा दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहा था। मां की शिकायत पर समाज कल्याण विभाग युवक की तलाश कर रहा हैं।
शुक्रवार को शहर के निकट ग्राम शरीफापुर में एक निजी गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चयनित 144 जोड़ों का विवाह कराया जा रहा था। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भी आए थे। जब विवाह की रस्म शुरू होने वालीं थीं। उसी दौरान एक मंडप से दूल्हा पानी पीने की बात कहकर चला गया, जबकि दुल्हन मंडप में ही बैठी रही। काफी देर तक दूल्हा वापस नहीं आया तो स्वजन ने खोजबीन की। वहां न तो दूल्हा मिला और न ही उसके स्वजन।गुगरापुर ब्लाक के एक गांव निवासी लड़की की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी मैनपुरी जिले के एक गांव निवासी युवक से तय की थी। दूल्हा दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहा था। जब उन्होंने गरीबी का हवाला देकर असमर्थता प्रकट की तो वह मंडप से पानी पीने के बहाने भाग गया। लड़की की मां व ताऊ ने समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार सिंह से शिकायत की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। उसके स्वजन से बात की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बांदा में घर में घुसे बदमाशों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,
यह एक सिपाही का शव है। इसके नेम प्लेट पर जितेंद्र कुमार लिखा है
आरोपित को शक है कि उसकी बहन की मौत नहीं हत्या हुई है और उसमे बुआ का हाथ है।
Leave a Comment: