जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण समिति की बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न


जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण समिति की बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

राजेश कुनार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर जनपद

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर सहित डी0एफ0ओ0 चन्देश्वर सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को राजकीय भवनों में व्यक्तिगत रूप से गार्डन विकसित करने का निर्देश दिया । तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत को रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली विकसित करने के लिए निर्देश दिया । इसके अलावा वृक्षारोपण कार्य में आम जनमानस के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी जोड़ने हेतु निर्देश जिलाधिकारी ने दिया जिससे वृक्षारोपण कार्य को बल मिल सके और प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक-एक अमृत सरोवर तथा अमृत महोत्सव उद्यान स्थापना हेतु स्थल चयन कर विकसित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डिप्टी कमांडेंट एसएसबी डॉ0 एम0पी0 सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।