ब्रेकिंग बाग में आम के पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव
ब्रेकिंग बाग में आम के पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव
हिन्दू समुदाय के 198 तथा मुस्लिम समुदाय के 29 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न
हिन्दू समुदाय के 198 तथा मुस्लिम समुदाय के 29 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न
सिद्धार्थनगर । जनपद मुख्यालय सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल व सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल व विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ0 राहुल गुप्ता की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल, सांसद तथा विधायक शोहरतगढ़ को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा पौधा देकर तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हिन्दू समुदाय के 198 जोड़ों तथा मुस्लिम समुदाय के 29 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोेगो को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के लोगो के विवाह के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल ने सभी जोड़ों को आर्शीवाद दिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध ने कहा कि लड़की पैदा होने पर अक्सर आम आदमी के मन में धारणा रहती है कि बेटी को कैसे पढ़ायेंगे, शादी करेंगे उसकी चिन्ता रहती है। लेकिन इस धारणा को मुख्यमंत्री जी ने बदल दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार सभी जाति-धर्म, निचले स्तर के लोगो का ध्यान रख रही है। गरीब परिवार अपने बेटो/बेटियों की शादी धूमधाम से नही कर पाते है उनके लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत उन सभी परिवारो को जो इस योजना के पात्र हैं उन्हे लाभान्वित किया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार यह चाहती है कि किसी भी गरीब परिवार को बेटी की शादी के लिए कर्ज न लेना पड़े। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अन्तर्गत सभी समुदाय के लोगो का ध्यान रखा गया है। उ0प्र0 सरकार का नारा “सबका साथ सबका विकास” के आधार पर कार्य कर रही है।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि तथागत गौतम बुद्ध की धरती पर आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न कराया जा रहा है जो कि मुख्यमंत्री जी का एक सराहनीय कदम है। सांसद जी ने कहा कि जिस बाप को चिन्ता होती थी कि मेरी बेटी की शादी कैसे होगी आज मुख्यमंत्री जी ने सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत यह कर दिखाया कि गरीब बेटियों की भी शादी धूमधाम से होनी चाहिए। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल जी द्वारा सभी वर-बधु को साड़ी दिया गया। सांसद जगदम्बिका पाल एवं विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा द्वारा सभी विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया गया।
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत हिन्दू वर-बधू को पायल एक जोड़ी, विछिया एक जोड़ी, डिनर सेट (51 नग वर्तन) 01 नग, कुकर 03 लीटर, बक्सा टीन का, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, 01 साड़ी कढ़ाई मैरून कलर, 01 पेटीकोट, 01 चुनरी मैरून कढ़ाई, दुल्हा हेतु 01 सेट पैन्ट शर्ट भावर हेतु फेटा तथा मुस्लिम जोड़े हेतु पायल एक जोड़ी, एक चाॅदी की अंगूठी, डिनर सेट (51 नग वर्तन)01 नग कुकर 03 लीटर, बक्सा टीन का, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, 01 सूट दुपट्टा कढ़ाई मैरून कलर शादी हेतु, 01 सूट कपड़ा प्रिन्टेड डेली वियर, 01 चुनरी मैरून कढ़ाई, दुल्हा हेतु 01 सेट पैन्ट शर्ट तथा प्रत्येक बधू के खाते में धनराशि रू0 35000.00 दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ब्रेकिंग बाग में आम के पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव
ब्रेकिंग न्यूज़ Banda up जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 210 जोड़ों ने लिए सात फेरे
प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंश की बात कर रही है तथा भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा देने की ढिंढोरा पीट रही है
Leave a Comment: