छह जिलों में उपद्रव करने वाले 136 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है
छह जिलों में उपद्रव करने वाले 136 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है
प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंश की बात कर रही है तथा भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा देने की ढिंढोरा पीट रही है

मामला ग्राम पंचायत रायपुर विकासखंड बिजुआ जिला खीरी
स्वच्छ भारत अभियान में भी घोटाला
ग्रामीणों ने की थी अब तक टीवी से शिकायत
प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंश की बात कर रही है तथा भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा देने की ढिंढोरा पीट रही है। इन सबके बाद भी भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत रायपुर में कूड़ा गाड़ी के नाम पर गड़बड़ी कर सरकारी धन को बर्बाद किया गया है। प्रधान व सचिव की मनमानी के बाद भी अधिकारी जांच कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। गांवों की सफाई व्यवस्था में भले ही सुधार नहीं हुआ हो लेकिन अधिकारी अपनी स्थिति सुधारने में लगे हुए हैं। गांव की सफाई के दौरान निकलने वाले कूड़ा उठाने के लिए विकास खंड की ग्राम पंचायत रायपुर, विकासखंड बिजुआ जिला खीरी में कूड़ा गाड़ी की खरीद की गई। तीन पहिया की कूड़ा गाड़ी के नाम पर गड़बड़ी की गई है। तीन पहिया की कूड़ा गाड़ी के नाम पर उन्नीस हजार हजार चार सौ का भुगतान किया गया है। जबकि एजंसियों और ठेकेदारो ने इसकी कीमत दस से बारह हजार बताई है आप देख सकते है अब तक टीवी पर पंचायतो का घोटाला
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
छह जिलों में उपद्रव करने वाले 136 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है
इटवा थाना के पचउध नहर पर संदिग्ध अवस्था मिली लाश की पहचान चौकीदार के रूप में हुई
मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति में गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Leave a Comment: