इलाज के दौरान गर्भवती जच्चा- बच्चा की हुई मौत।परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार । मृतका को कैसे मिलेगा इंसाफ।
इलाज के दौरान गर्भवती जच्चा- बच्चा की हुई मौत।परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार । मृतका को कैसे मिलेगा इंसाफ। बिजनोर से राकेश कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट। बिजनौर :- जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में 30मई 2022 को धामपुर - नूरपुर रोड़ पर रेलवे स्टेशन के सामने उपस्थित रौनक क्लिनिक में इलाज के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने रौनक अस्पताल के डॉक्टरों को मौत के लिये जिम्मेंदार ठहराते हुए लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है ।घटना की सूचना मिलते ही धामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई ।आपको बता दें कि तहसील धामपुर क्षेत्र के गांव हाफसा बाद बिहारी पुर निवासी अमित कुमार का विवाह 1 वर्ष पूर्व शालू नामक युवती के साथ हुआ था ।शालू लगभग आठ माहा की गर्भवती थी ।महिला की तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा इलाज कराने हेतु धामपुर- नूरपुर रोड पर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रौनक क्लीनिक में महिला को भर्ती करा दिया गया इस दौरान डॉक्टर द्वारा महिला का ऑपरेशन कर डिलीवरी की गई डिलीवरी के बाद महिला ने एक मृत बालक को जन्म दिया। महिला अस्पताल में भर्ती रही । अचानक महिला की तबियत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई । महिला की मौत के पश्चात परिजनों ने मिडिया के सामने अस्पताल प्रशासन को महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया। जो मिडिया के कैमरे में कैद हो गया।बताया जाता है कि देर रात तक कुछ राजनैतिक लोगों के द्वारा महिला के पति व परिजनों पर मुकद्दमेबाजी का भय दिखा कर दबाव बनाते हुए मामले में समझोंता करा दिया गया है।समझौता होने के पश्चात महिला के परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई तथा बिना किसी विधिक कार्यवाही कराए परिजन महिला के शव को लेकर अपने घर चले गए । जिस कारण मृत महिला व उसके बच्चे को इंसाफ मिलने की उम्मीद ही समाप्त हो गयी है। यह भी जानकारी में आ रहा है कि रौनक अस्पताल का संचालन एक ए .एन .एम उसका पति पति करते हैं।अब तक टीवी न्यूज चैनल की टीम ने अस्पताल के संचालकों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो अस्पताल संचालक इधर -उधर का बहाना बनाते हुए अपने पक्ष में बाइट देने से बच रहा है। जिससे साफ जाहिर होता है कि इस अस्पताल के संचालन में कोई गड़बड़ी अवश्य है। यदि स्वास्थ्य विभाग प्रशासन मामले की जांच कराये तो गड़बड़ी सामने आने की सम्भावना है। जिससे कोई अन्य महिला रोगी को अपनी जान न गंवानी पड़े।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: