बिजनौर --धामपुर शुगर मिल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करने का लिया संकल्प राकेश कुमार के साथ सुशील कुमार रस्तोगी की रिपोर्ट


बिजनौर --धामपुर शुगर मिल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करने का लिया संकल्प

राकेश कुमार के साथ सुशील कुमार रस्तोगी की रिपोर्ट


धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष श्री एम. आर.खान ने धामपुर शुगर मिल की अपनी तीनों इकाइयों शुगर, केमिकल,एवं कोजन प्लांट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 10,000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें से आज लगभग डेढ़ सौ पौधे विभिन्न प्रजातियों के शुगर, केमिकल एवं पावर प्लांट के सामने  स्थित सिविल थीम पार्क (सुभाष पार्क) में यूनिट के उपाध्यक्ष के द्वारा  वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।  इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रमिकों,कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि डी एस एम को ग्रीन डी.एस.एम.बनाना है जिसके लिए मैनेजमेंट के द्वारा 10000 पौधों को रोपित करने का संकल्प लिया गया है, जिसमें उद्योगों  की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। आज फैक्ट्री परिसर में पिलखन, अशोक, नीम बरगद, पीपल, अमरूद एवं फाइकस आदि के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के समय सिविल हेड श्री सुभाष शर्मा,रईस अहमद, कृष्ण कुमार दीक्षित, सतवीर सिंह, विवेक तोमर, तरुण चौहान, लव कुश चौहान, पर्यावरण प्रबंधक अरुण चौहान, विनोद कुमार,  मनीष चौहान, उज्जवल सिंह, सुशील शर्मा,राकेश कुमार सिंह, भारत भूषण, राजेंद्र सुपरवाइजर, नवबहार सिंह,सुधीर सिन्हा, दुर्गेश राठोर ,डॉ पंकज श्रीवास्तव, के.के.वर्मा, मोहम्मद शमीम अहमद , शिखर चंद, धर्मेंद्र सिंह जैतरा तथा कारखाना प्रबंधक विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।