मड़ियाहूं पी जी कॉलेज मड़ियाहूं जौनपुर में चल रहे पंचदिवसीय रोवर्स/रेंजर्स निपुण जांच शिविर का समापन
मड़ियाहूं पी जी कॉलेज मड़ियाहूं जौनपुर में चल रहे पंचदिवसीय रोवर्स/रेंजर्स निपुण जांच शिविर का समापन
महाविद्यालय में दिनाँक 25 मई से चल रहे पंचदिवसीय शिविर के चौथे दिन रोवर्स /रेंजर्स ने मड़ियाहूं नगर पंचायत में यातायात नियमो के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट लगाने के महत्व को प्रदर्शित किया कि हेलमेट लगाने से कैसे प्रतिदिन सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से लाखों लोगो को बचाया जा सकता है। तथा आज दिनाँक 29 मई 2022 को समापन के अवसर पर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर के जिला मुख्यायुक्त स्काउट/गाइड डॉ रणजीत सिंह ,डी ओ सी राकेश मिश्र, डीटीसी गाईड आफसा तरंनुम ने रोवर्स /रेंजर्स द्वारा निर्मित टेंट एवं पूल का निरीक्षण किया ।तदनंतर रेंजर्स द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुति हुई ।कार्यक्रम संयोजक डॉ सुजीत पटेल ने अंग वस्त्र द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया।अपने उद्बोधन में मुख्यायुक्त महोदय ने सभी शिविरार्थियों को स्काउटिंग के महत्त्व को बतलाते हुए परोपकार ,राष्ट्रसेवा ,तथा समाज में व्याप्त जाति पाति एवं धार्मिक आडम्बरों तथा कुरीतियों को दूर करने हेतु प्रेरित किया।इसके बाद सभी शिविरार्थियों को राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु तैयारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एस के पाठक ने भी दूरभाष के माध्यम से सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया।कार्यक्रम केअंत मे धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संयोजक डॉ सुजीत कुमार पटेल ने सभी शिविरार्थियों को स्काउटिंग के नियमों सिद्धांतों व उद्देश्य को अपने दैनिक जीवन मे उतारने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डी ओ सी राकेश मिश्र ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ विवेक सिंह, डॉ विवेक प्रजापति, डॉ योगेश कुमार साहू,डॉ दया सिन्धु प्रशिक्षक मनोज विश्वकर्मा, निसार अहमद एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों में गठित एण्टीरोमियो टीम द्वारा बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक
Leave a Comment: