प्रेस विज्ञप्ति :- जिलाधिकारी व एसएसपी गाजियाबाद से की मुलाकात ।
प्रेस विज्ञप्ति :- जिलाधिकारी व एसएसपी गाजियाबाद से की मुलाकात ।
Rahul Gandhi ED News LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ फिर से शुरू हो गई है।
Rahul Gandhi ED News LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि राहुल कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकलकर अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह फिर से ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे।
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि राहुल कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकलकर अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह फिर से ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। वहीं, राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में ED ने तलब किया है, इसके खिलाफ हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए बने हैं। जिस तरह से भ्रष्टाचार के कुएं से कांग्रेसी कंकालों का कोताहल दिखाई दे रहा है इससे एक बात साफ है कि कितनी बुरी तरह से कांग्रेस पार्टी फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स हो चुकी है। उन्होंने कहा ये हंगामा इस बात को साफ करता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। क़ानून को अपना काम करने दीजिए। हंगामे से कानून पर असर नहीं पड़ेगा। मैंने भ्रष्टचार के खिलाफ क्रांति देखी है, भ्रष्टचार के पक्ष में क्रांति पहली बार देखने को मिल रही है।
विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस वकीलों ने NHRC का किया रुख
दिल्ली कांग्रेस के कानूनी और मानवाधिकार विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का रुख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने कानूनी सहायता प्रदान करने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए मौके पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के वकीलों को जबरदस्ती और अवैध रूप से हिरासत में लिया।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल की ईडी के सामने हुई पेशी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा राहुल गांधी इस देश के सांसद हैं। जब ईडी ने उन्हें तलब किया तो उन्हें उनके सामने पेश होना चाहिए और ईडी अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए। उसके बाद कानून अपना काम करेगा। भारत का कानून इतना मजबूत है कि निर्दोष होने पर आपको कभी दंडित नहीं किया जाएगा।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा मैंने सोचा मैं एक बार ED, आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलूं। मैंने उनसे मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे समय दे दिया। बाद में पता नहीं क्या हुआ उन्होंने कहा कि वे खुद जयपुर आकर मुझसे मिलेंगे। ये हमारे देश की बहुमूल्य एजेंसियां हैं। ये बेकार के छापे डालते रहते हैं। ये लोग छापा नहीं डालना चाहते हैं लेकिन, इनके ऊपर गृह मंत्रालय की तरफ़ से बहुत ज्यादा दबाव होता है। इन्होंने ये हालात बहुत खतरनाक बना रखे हैं। इसलिए मैंने सोचा है कि मैं खुद उन लोगों से जाकर मिलूं।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राहुल गांधी फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे। राहुल से सुबह भी ईडी ने काफी देर तक पूछताछ की थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल अपनी मां सोनिया से मिलने पहुंचे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नेशनल हेराल्ड मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि समय-समय पर कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती रही और जिन्होंने लंबे समय तक देश पर राज किया, उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं आज वो जांच एंजेसियों से डर रहे हैं। क्या छिपाना चाहते हैं? जो खुद को सबसे पुराना राजनीतिक दल कहते हैं, आज वो लोकतंत्र को बचाने का नहीं 2,000 करोड़ रुपए की गांधी परिवार की संपत्ति को बचाने का काम कर रहे हैं। ये सब अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है और लगता है कि दाल में कुछ काला है या फिर पूरी दाल ही काली है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ खत्म हो गई है। पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल गए हैं। अधिकारियों ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की।
अहमदाबाद में नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए ये साजिश हो रही है, लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। वो निडर होकर सभी सवालों के जबाव देंगे। जब राहुल गांधी दफ्तर में गए तो हमारी मांग थी कि वकील को अंदर जाने दिया जाए लेकिन जाने नहीं दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की राय है कि पूछताछ में एक व्यक्ति के साथ 2 वकील जा सकते हैं। हम इसके लिए पुलिस ऑफिसर से बात कर रहे थे लेकिन पुलिस ने असभ्य बर्ताव करते हुए हमें वहां से उठाकर यहां ले आए।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर सत्याग्रह मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED कार्यालय पूछताछ चल रही है।
सूत्रों की मानें तो नेशनल हेराल्ड मामले में ED दफ्तर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान एक उप निदेशक, एक संयुक्त निदेशक द्वारा एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत राहुल गांधी का बयान दर्ज किया जा रहा है।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तुगलक रोड के एसएचओ को पत्र लिखकर ईडी कार्यालय के रास्ते में दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा एक कंपनी जो 1930 में गठित होती है उसका नाम एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड। जिस पर अब गांधी परिवार का कब्ज़ा है। इस अखबार के प्रकाशन के लिए एक ही परिवार को शेयर होल्डिंग दी गई और ये एक ही परिवार को इसलिए दी गई ताकि वे प्रकाशन न करें बल्कि रियल स्टेट का बिजनेस करें। 2008 में इस कंपनी ने अपने ऊपर 90 करोड़ का कर्ज चढ़ा लिया था और फैसला किया कि अब ये कंपनी प्रोपर्टी के बिजनेस में उतरेगी। 2010 में 5 लाख रूपए से यंग इंडिया नाम की कंपनी बनी और राहुल गांधी इसमें निदेशक के रूप में इसमें सम्मिलित हुए। 75% मात्र उनकी हिस्सेदारी थी बाकी उनकी माता जी के पास, मोती लाल बोरा और आस्कर फर्नांडीज जैसे नेताओं के पास थी।

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे। मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे, अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया है। वहीं, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक गहलोत को भी हिरासत में लिया गया और फतेहपुर थाने ले जाया गया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस आज उतरी है। जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। एजेंसी पर इस तरह से दबाव डालने को आप क्या नाम देंगे।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों ने यूपी की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीएम सागर हुड्डा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने हमें एक मीटिंग के बाद पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि 200 कांग्रेस नेताओं सहित वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय जाने की इजाजत दें। साथ ही 1000 कांग्रेस समर्थक को भी जाने की इजाजत दें। हमने कहा कि आप बड़े तौर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो जंतर-मंतर आ सकते हैं। हमने 100 लोगों को वहां जाने की अनुमति दी। इसके अलावा बिना इजाजत के वहां पहुंचने वालों को हिरासत में लिया गया। ट्रैफिक गाइडलाइन भी जारी कर दी गई थी।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ईडी कार्यालय से गई हैं। कांग्रेस नेता और उनके भाई राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के लिए ED के सामने पेश हुए हैं।
कांग्रेस नेता रजनी पाटिल, अखिलेश प्रसाद सिंह, एल हनुमंतैया और थिरुनावुक्कारासर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेश होने पर राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा काम है विरोध करना अगर वे 144 जारी करके हमें रोकना चाहते हैं तो रोक ले। ये राजनीतिक नहीं है ये लोग सब को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ये कांग्रेस को झुकाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस लड़ती रहेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में ED के समक्ष पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे।
नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सामने पेश होने के लिए सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी रवाना हो गए हैं।
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले राहुल गांधी अपने बहन और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के साथ उनके आवास से रवाना हुईं। राहुल गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ED के सामने पेशी पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी सत्याग्रह कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया, जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं, यह राजनीतिक मामला नहीं है।
केंद्र द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ जम्मू और बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ईडी ने राहुल गांधी को आज नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया है।
कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के अंदर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की आज ED के सामने पेशी होगी। राहुल के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस मुख्यालय पर शीर्ष नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। हम इस प्रयास के खिलाफ लड़ेंगे। एक प्रकार से ये देश की दूसरी आजादी की जंग है। ये चाहे हमें जेल में डाल दे लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे। अगर कांग्रेस अपने नेता के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ सकती है तो जो देश की जनता के ऊपर जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ कैसे लड़ेंगे।
10:14 AM, 13 Jun 2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं।
दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं।
आज नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेशी होनी है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ED ने राहुल जी को बुलाया, इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है। वो जाएंगे उनके साथ हम भी जाएंगे। किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं है। ये जबरदस्ती अनुमति नहीं दे रहे हैं। दंगा करना हमारा इरादा नहीं है, ये सब BJP करती है। हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं।

नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने होने वाली पेशी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर कौन सा आरोप लगा है? आरोप भी राजनीति से ग्रसित है। पूरे देश में ED के छापे पड़ रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज नेशनल हेराल्ड मामले में ED सामने पेश होने से पहले पार्टी नेता और अपने भाई राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची।

नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी के ED के सामने पेशी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता एकजुट रहेंगे। पुलिस का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए किया जा रहा है, लेकिन हम अपने काम को आगे बढ़ाते रहेंगे।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा और मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं। आगे हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। ये केस है ही नहीं... कोई FIR है क्या? यह केस तो मोदी सरकार ने 2014 में शुरू किया और उन्हीं की सरकार ने बिना कोई प्रमाण मिले केस को समाप्त कर दिया।
09:51 AM, 13 Jun 2022

राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा हमने गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी और तमाम नेताओं पर 7-8 साल से बंद केस डाले गए हैं। उन्होंने कहा कहीं ना कहीं राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की राजनीति चल रही है। देश में इतने जरूरी मुद्दे हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों को दबाने का काम हो रहा है। कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है।
नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास एकत्र हुए। हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास एकत्र हुए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
प्रेस विज्ञप्ति :- जिलाधिकारी व एसएसपी गाजियाबाद से की मुलाकात ।
कोटिया बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की गई
पुलिस ने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालको की एक गोष्ठी कर दिया गया दिशा निर्देश ।
Leave a Comment: