कोटिया बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की गई
कोटिया बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की गई
प्रेस विज्ञप्ति :- जिलाधिकारी व एसएसपी गाजियाबाद से की मुलाकात ।
प्रेस विज्ञप्ति :- जिलाधिकारी व एसएसपी गाजियाबाद से की मुलाकात ।
विषय- मेरे व मेरे पति श्री मनोज धामा पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज होने व उत्पीड़न सम्बंधित ।
महोदय,
निवेदन इस प्रकार है कि मैं रंजीता धामा (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लोनी) आपके संज्ञान में लाना चाहती हूँ कि मेरे पति श्री मनोज धामा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लोनी एक जन प्रिय नेता व कानून में आस्था रखने वाले व्यक्ति है। विषय यह है कि पिछले करीब पाँच वर्षों से हमारे विरुद्ध लोनी क्षेत्र में दो दर्जन से भी अधिक झूठे मुकदमे हमारे राजनैतिक विरोधियों द्वारा दर्ज करा दिए गए है जिसके चलते हमारी राजनैतिक प्रतिष्ठा तो भूमिल हुई ही हुई साथ ही मेरे पति श्री मनोज धामा की भी लोकप्रियता को छिन्न भिन्न करने का भरसक प्रयास किया गया महोदय अभी हाल ही में भी एक कथित किसान नेता की झूठी तहरीर पर मनोज धामा जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। महोदय बिना जाँच के लगातार हमारे विरुद्ध जिस तरह से मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। उससे जाहिर होता है कि लोनी क्षेत्र की पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर हमारा राजनैतिक व सामाजिक जीवन खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है महोदय यदि इसी तरह से एक जनप्रतिनिधी व उसके परिवार को प्रताडित किया जाएगा तो न्याय व कानून व्यवस्था से लोगो का विश्वास खत्म हो जाएगा।
महोदय पुलिस की इस कार्य प्रणाली से मेरे समर्थकों व क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है ।
अतः आपसे अनुरोध है हमारे खिलाफ जो भी झूठे मुकदमें दर्ज कराए गए है उनकी जाँच कम से कम क्षेत्राधिकारी या उनसे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कराकर सप्ताह भर के भीतर निरस्त कराने का कष्ट करे अन्यथा मेरे और मेरे सर्मथकों के पास आपके या माननीय मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर धरना देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। क्योकि जिस तरह से लगातार हमें और हमारी प्रतिष्ठा को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है उससे मैं और मेरा परिवार किसी भी राजनैतिक, सामाजिक या पालिका व उससे जुड़े कार्य हेतू घर से निकलने में भी असमर्थ है कि पता नही हमसे राजनैतिक द्वेष रखने वाला कोई भी व्यक्ति हमारे विरुद्ध झूठी शिकायत न कर दें और जिस पर दबाव में आकर पुलिस बिना जाँच के ही फर्जी मुकदमा दर्ज न करा दें। अतः महोदय से आशा है कि आप इस प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए न्याय करने का कार्य करेगें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कोटिया बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की गई
पुलिस ने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालको की एक गोष्ठी कर दिया गया दिशा निर्देश ।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आज मड़ियाहूं तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया
Leave a Comment: