ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के पूजन की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मांग पर आदेश सुरक्षित
ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के पूजन की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मांग पर आदेश सुरक्षित
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गैपुरा में 14 दिवसीय सीमेंट कार्फ्ट कार्यशाला का समारोहपूर्वक समापन किया गया
जनपद मिर्जापुर
ब्लॉक 96 के अंतर्गत
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गैपुरा में 14 दिवसीय सीमेंट कार्फ्ट कार्यशाला का समारोहपूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर विजेताओं को प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक एम एल गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायक कलाकार अंकित पांडेय एवं किशन दूबे ने संगीत की धुन पर गणेश वंदना की। संस्थान की छात्राओं ने रोजगारपरक गीत सुनाकर समारोह में समां बांधा। मुख्य अतिथि ने मधुबनी लिपन वर्ली मंडेला शैली के समन्वय से निर्मित सीमेंट कार्फ्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कास्मेटलाजी व सीमेंट कार्फ्ट की कलात्मक कृतियों की सराहना की। कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से रोजगार व सृजन के नए अवसर पैदा होंगे। हुनरमंद महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। ड्रेस मेकिंग फैशन डिजाइनिंग एवं टेक्नालाजी मे तस्लीमा किरन अंजली की टीम ने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। जबकि अंजली मौर्या कुंजला पुष्पा की टीम को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन ब्रजेश मोहित ने किया। मीनाक्षी शर्मा सरिता जेपी यादव अजय यादव रामजी अजीत राजकुमार मनोज गजराज अभिषेक आदि रहे।
और मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे जिसमे विपुल विश्वकर्मा पत्रकार और शारदा प्रताप सिंह और अन्य चैनल के पत्रकार गण मौजूद रहे।
विपुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के पूजन की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मांग पर आदेश सुरक्षित
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
Salman Khan Death Threat: सलमान खान ने धमकी मिलने की बात से किया इनकार, कहा - किसी से नहीं कोई विवाद
Leave a Comment: