Salman Khan Death Threat: सलमान खान ने धमकी मिलने की बात से किया इनकार, कहा - किसी से नहीं कोई विवाद


अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली धमकी पर बड़ा सच सामने आया है । इस पूरे मामले पर मंगलवार को सलमान खान ने पुलिस को दिए अपने बयान में किसी भी व्यक्ति से धमकी, धमकी भरे कॉल या किसी के साथ विवाद से इनकार कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों रविवार शाम सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना मिली थी, जिसमें दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में हिंदी में लिखा गया था कि जल्द ही तुम दोनों का भी सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल हो जाएगा। इसके साथ ही पत्र में एलबी और जीबी का साइन था। 

पुलिस ने बढ़ा थी सुरक्षा-

इससे पहले, पुलिस ने जांच के सिलसिले में अभिनेता के पिता, प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान का बयान दर्ज किया था। धमकी मिलने के बाद, पुलिस ने उपनगरीय बांद्रा में अभिनेता के आवास के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी थी।

पुलिस के अनुसार, सलीम खान को पत्र एक बेंच पर मिला, जहां वह रोजाना सुबह जागिंग के बाद बैठते हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें पत्र सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के करीब अपने और सलमान के नाम से मिला, जिसके बाद, मुंबई पुलिस ने कहा कि बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी और आगे की जांच शुरू कर दी गई थी।संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, जिसके बाद सलमान खान के लिए भी धमकियां आने लगीं। 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग के रडार पर थे।  बिश्नोई ने इससे पहले 2018 में भी सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।