सेक्स रैकेट में पकड़ाईं युवतियों ने किया चौंका देने वाला खुलासा...पश्चिम बंगाल, दिल्ली से आती थी युवतियां


ग्वालियर. स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स कारोबार करने वाली युवतियों ने धंधे के कई राज बताए हैं। दोनों युवतियों ने खुलासा किया सेक्स का धंधा कराने वाले ठेके पर युवतियों को बुक करते हैं। इसमें महीने का एकमुश्त पैसा और ग्राहक से मिली रकम में आधा हिस्सा फिक्स रहता है। स्पा सेंटर की संचालिका उन्हें 7 हजार रुपए महीना और कमीशन देती थी। कुछ दिनों में लड़कियां बदली जाती हैं, लेकिन उससे पहले दूसरी की बुकिंग होती है।स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
गिरफ्तार युवतियों ने बताया शहर के पॉश इलाकों में कई स्पा सेंटर में यही धंधा चल रहा है। पुलिस को उनके बारे में सब पता है। सिटी सेंटर में 9 स्ट्रीट स्पा सेंटर में पुलिस ने ग्राहक बनकर देह कारोबार पकड़ा था। मंगलवार को दोनों युवतियों को कोर्ट में पेश किया। दोनों ने जमानत की अर्जी दी थी। कोर्ट ने उसे खारिज कर उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी युवती ने बताया उसे भी एजेंट के जरिए बुक किया था। इससे पहले दिल्ली में यही धंधा करती थी। उसके गांव में गरीबी ज्यादा है। इसलिए सेक्स कारोबार करने वालों के दलालों ने वहां ठिकाना बना रखा है। लड़कियों को घर में काम दिलाने का हवाला देकर लाते हैं। शुरू में उन पर खर्चा करते हैं। लक्जरी जिदंगी के सपने दिखाकर सेक्स कारोबार में उतारते हैं। फिर वापसी नहीं होती। उसे भी इसी तरह देह कारोबार में उतारा गया। शहर के कई स्पा सेंटर में उसके गांव की युवतियां आती रही हैं। सीमा चौहान उर्फ तान्या के 9 स्ट्रीट स्पा सेंटर में कई दिनों से है। यहां धंधा जम गया है तो शिंदे की छावनी में तुषार के यहां रहती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।