चार बच्चों के पिता ने एक युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर लड़की को कॉल गर्ल बना दिया.


गया: बिहार के गया में एक शख्स ने प्यार के नाम पर ऐसी शर्मनाक हरकत की है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. चार बच्चों के पिता ने एक युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर लड़की को कॉल गर्ल बना दिया. आरोपी ने इसी दौरान युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर प्रेमिका को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी इतने पर भी नहीं रुका और उसने अपनी प्रेमिका को कॉल गर्ल बनाने का फैसला कर लिया. इसके बाद आरोपी ने डरा-धमका कर प्रेमिका को जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया और पैसे लेकर उसे पटना, रांची और मुंबई भेजने लगा.

यह मामला गया के इमामगंज थाना क्षेत्र की एक युवती का है. युवती को मोहम्मद.अयूब खान नाम के शख्स ने प्यार के जाल में फंसाया था. धीरे-धीरे वो अपने दोस्तों के पास भी युवती को डरा-धमका कर भेजने लगा और उसके बदले मोटी रकम कमाने लगा. पीड़ित ने बताया कि प्यार में धोखा खाने और देह व्यापार में फंसने के बाद किसी तरह उसने इससे निजात पाने की ठानी. उसके बाद उसने दूसरे युवक से शादी कर ली और सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उसका पूर्व प्रेमी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. आरोपी पीड़िता को फिर से धंधा करने के लिए धमकी देने लगा और पति को वीडियो भेजने के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा. लड़की ने जब इनकार कर दिया तो आरोपी ने युवती के पति को उसकी अश्लील तस्वीर भेज दी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।