41 माफियाओं पर चलेगा बुलडोजर राजन तिवारी,सुधीर, राघवेंद्र, विनोद उपाध्याय जैसे अपराधियों की अवैध सम्पत्ति होगी ध्वस्त


41 माफियाओं पर चलेगा 'बुलडोजर'

राजन तिवारी,सुधीर, राघवेंद्र, विनोद उपाध्याय जैसे अपराधियों की अवैध सम्पत्ति होगी ध्वस्त

गोरखपुर। रेंज के सभी चार जिलों के टॉप-10 माफियाओं पर अब पुलिस का 'बुलडोजर' चलेगा। पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की सूची तैयार कर मॉनिटरिंग सेल की मदद से मुकदमों के ट्रायल की स्थित जानेगी। इसके बाद कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर उन्हें कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी।
ये ऐसे बदमाश हैं, जो जिलों की टॉप टेन सूची में हैं। हर बदमाश पर 20 से 40 मुकदमे तक दर्ज हैं, लेकिन अभी तक किसी मामले में उन्हें सजा नहीं हो सकी है। यही वजह है कि इसे प्राथमिकता में शामिल कर कोर्ट में पैरवी करने का आदेश डीआईजी जे. रविंदर गौड़ ने दिया है। डीआईजी ने 'ऑपरेशन शिकंजा' को और प्रभावी बनाने का आदेश दिया है। अब केस की तारीख पर पुलिस की ओर से कड़ी पैरवी की जाएगी, ताकि अपराधियों को सजा हो सके। चारों जिलों को मिलाकर कुल 41 माफियाओं की सूची तैयार की गई है। अभी तक पिछले छह महीने में अकेले गोरखपुर में 100 से ज्यादा मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर पुलिस ने 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत आरोपियों को सजा दिलाई है। रेंज की बात करें, तो 150 और जोन की बात करें तो 200 आरोपियों को सजा दिलाई जा चुकी है। मगर, किसी बड़े माफिया को सजा दिलाने में पुलिस नाकाम रही। अब पुलिस ने माफिया को कम से कम एक मुकदमे में सजा दिलाने की तैयारी की है, ताकि वे सजायाफ्ता कहलाएं और यह न कह सकें कि कोर्ट या कानून उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है।

ये हैं गोरखपुर के टॉप 10 माफिया

गगहा के रहने वाले राजन तिवारी, झंगहा के रहने वाले राघवेंद्र यादव, गुलरिहा के राकेश यादव, बेलघाट के शैलेंद्र प्रताप सिंह, बांसगांव के राधे उर्फ राधेश्याम यादव, कैंट के सत्यव्रत राय, खजनी के सुभाष शर्मा, कैंट के अजीत शाही, गीडा के मल्हीपुर के प्रदीप सिंह, शाहपुर के सुधीर सिंह, गोरखनाथ के विनोद उपाध्याय का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

देवरिया के टॉप टेन माफिया

लार निवासी रवि प्र‌ताप सिंह उर्फ झूला सिंह, कोतवाली इलाके के हृदयशंकर, रामपुर कारखाना के सुनील राजभर, भलुअनी निवासी महेश यादव, गौरीबाजार निवासी विवेक सिंह, सलेमपुर निवासी अनूप सिंह उर्फ बबलू सिंह, खुखुन्दू निवासी मनीष मिश्रा, लार निवासी रामप्रवेश यादव, बनकटा निवासी अमृतांश पांडेय का ना‌म पुलिस की लिस्ट में शामिल गया है।

कुशीनगर के टॉप टेन माफिया

पड़रौना निवासी रूपक राय उर्फ रूपचंद, कुबेरस्थान निवासी अख्तर, कुबेरस्थान के अफजल, तुर्कपट्टी निवासी अमरेश यादव, हाटा निवासी जितेंद्र चौहान, हाटा के विनोद कुमार पासवान, तरया सुजान निवासी दीपक गुप्ता, हनुमानगंज निवासी श्रीराम उर्फ रामा, तुर्कपट्टी निवासी संतोष यादव, विशुनपुरा निवासी गोलू मिश्रा का नाम कुशीनगर के टॉप टेन माफिया की लिस्ट में शामिल है।

महराजगंज के टॉप टेन माफिया

कोतवाली इलाके के रजनीश सिंह, घुघली निवासी अनिल गुप्ता, पनियरा निवासी हरेकृष्ण मिश्र, फरेंदा निवासी उमा उर्फ उमाशंकर, पुरन्दरपुर निवासी गोविंद, नौतनवां निवासी टीसू उर्फ अकरम, परसामलिक के मुलायम यादव, सौनौली निवासी आफताब अंसारी, परसौनी के अनवर अली और ठूठीबारी के गोविंद कुमार गुप्ता का नाम टॉप टेन माफिया की लिस्ट में है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।