आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने,


पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सोनम कुमार द्वारा वर्तमान परिदृश्य व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.06.2022 को कस्बा मेंहदावल में गश्त / भ्रमण किया गया । पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारी बन्धुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर वार्ता की गयी व लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । आमजन को आपस में प्रेम, सौहार्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने तथा जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी अपील की गयी । महोदय द्वारा बताया गया कि बताया गया कि जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, अफवाह एवं भ्रामक व झूठे संदेश फैलाने सहित शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों तथा अराजकतत्वों / उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी । अवैध स्टैण्ड व अवैध अतिक्रमण हटवाने हेतु प्रभारी निरीक्षक मेहदावल को निर्देशित किया गया ।

रिपोर्ट-राजकपूर गौतम संत कबीर नगर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।