चोपन (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक


मंडल चोपन कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

चोपन (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक चोपन नगर के फौजी होटल में मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक शुभारंभ के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन पर बैठक का शुभारंभ किया गया । मंडल कार्यसमिति में बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । मंडल कार्यसमिति में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर चरैवेति के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है जिसका मूल सिद्धांत सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास है केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष व्यतीत होने पर सभी शक्ति केंद्र और बूथों पर लाभार्थी संपर्क कर हारे हुए बूथो को जीतने का महा अभियान चलाना है । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संगठन एवं सरकार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिनके मेहनत और परिश्रम के बल पर आज एक सामान्य आदिवासी पुत्र प्रदेश सरकार में मंत्री बनकर सेवा कर रहा है साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया । बैठक में जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी अशोक मौर्य जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी, प्रदीप अग्रवाल, दिव्य विकास सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ सुरेंद्र मौर्या, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य , परशुराम केसरी, राजन जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ,बृजेश पांडे, मनीष तिवारी, संदीप पांडे, मंजू गिरी, सोनी रावत सहित मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।