थाना क्षेत्र हरैया में हत्या कर फेंके गए शव का खुलासा, थाना हरैया पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार!


रिपोर्ट
शमसुलहक़ खान
अब तक टीवी ब्यूरो चीफ़ बस्ती

थाना क्षेत्र हरैया में हत्या कर फेंके गए शव का खुलासा, थाना हरैया पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार!

दिनांक 04.12.2022 को थाना हरैया क्षेत्र में हत्या कर फेके गये शव के सम्बंध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 431/22 धारा 302,201 IPC का खुलासा करते हुए थाना हरैया पुलिस  SOG टीम व सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनांक 07.12.2022 को समय 07.20 बजे महाराजगंज बैंक के पास से अभियुक्त शत्रुघ्न निषाद व अभियुक्त को संश्रय देने वाले शिव कुमार निषाद को रामधाट का पुल से समय 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया।  

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. शत्रुघ्न निषाद पुत्र राजेंद्र निषाद निवासी रामघाट हाल्ट थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या।
2. शिव कुमार निषाद पुत्र राजेंद्र निषाद निवासी रामघाट हाल्ट थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या।

बरामदगी का विवरणः-
1.घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP-42, AY-8939 एचएफ डीलक्स।
2. एक अदद BENCO मोबाइल।
3. अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहने हुए कपड़े, एक अदद लोहे का पंच।
4. घटना में प्रयुक्त लोहे का राड।

घटना का संक्षिप्त का विवरण-
दिनांक 04.12.2022 को समय प्रातः 7:30 बजेथाना हरैया को ग्रामीणों द्वारा यह सूचना मिली की नेशनल हाईवे के किनारे बस्ती सेअयोध्या जाने वाली लेन के किनारे हाईवे के दक्षिणी तरफ करीब 10 मीटर दूर खेत मेंएक व्यक्ति का शव पड़ा है थाना हरैया पुलिस द्वारा जानकारी की तो मृतक की पहचानरामनरेश निषाद पुत्र जग्गी निषाद रामघाट हाल्ट वासुदेव घाट अयोध्या फैजाबाद के रूपमें हुई। परिजनों को सूचना दी गयी तथा मृतक के भाई द्वारा लिखित सूचना दी गयी कीमृतक रामनरेश निषाद करीब 6 माह पूर्व थाना बीकापुर जनपद अयोध्या की एक लड़की के साथ भाग गया था जिसके सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कर दोनो को अयोध्या पुलिस द्वारा बरामद किया गया था न्यायालय में लड़की द्वारा रामनरेश के पक्ष में बयान दिया गया जिससे रामनरेश छुट गया जिस कारण लड़की पक्ष के लोग काफी नाराज थे मेरी पुरी आशंका है कि उन्ही लोगों द्वारा हत्या की गयी है इस तहरीर पर लड़की के जीजा अरविन्द वगौरव के विरुद्ध थाना हरैया पर मु0अ0सं0 431/22 धारा 302,201 IPC पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान लोगों  से पूछताछ के दौरान इनकी संलिप्तता घटना में नहीं पायी गयी। पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि  अभियुक्त शत्रुघ्न निषाद अपने पड़ोस के रामू निषाद से फोन कर उसकी बाईक मांगा था और बोला था की बुआ के घर जाना है बाइक परमृतक रामनरेश व शत्रुघ्न को साथ जाते देखा गया था।


पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्त शत्रुध्न निषाद द्वारा बताया गया कि दिनांक 03.12.2022 को रात को मै और रामनरेश बाईक से आयोध्या से खलीलाबाद एक लड़की से मिलने गया था जब मै तमेशर नाथ के पास एक विद्यालय में उससे मिलने गया तभी रामनरेश ने मुझे फोन किया और मै उसके पास गया उसके पूछने पर बताया की मै एक लड़की से मिलने आया था तो वह मुझ पर गुस्सा होने लगा और कहा की मै भी उस लड़की से बात करता हू इसी बात को लेकर रामनरेश ने मुझे मारा तो जिसके बाद मैंने रॉड(छड़) से रामनरेश के सिर पर तथा शरीर पर मारा था उसकी लाश बही छुपा दी थी, तथा जिस राड से उसको मारा था, उस राड को जहा रामनरेश को मारा था वहा से 100 मीटर आगे हाइवे के किनारे टी गार्ड में छुपा कर रख दिया है , जिसको चलकर दिखा सकता हूँ तथा अभियुक्त के भाई शिवकुमार पुत्र राजेन्द्र निषाद द्वारा अपराधी को संरक्षण देने का कार्य तथा साक्ष्य को नष्ट करने के उद्देश्य से सक्ष्य को जलाने का कार्य किया गया है, जिससे शिवकुमार को धारा 212,201 IPC के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. SHO शैलेश कुमार सिंह थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
2. महिला निरीक्षक अनीता यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।
3- प्रभारी SOG टीम उ0नि0श्री रोहित उपाध्याय जनपद बस्ती। 
4- प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 श्री शशिकान्त जनपद बस्ती।
5- उ0नि0 मनोज दुबे थाना हरैया जनपद बस्ती।
6- का0 कमर चन्द, का0 अभिषेक सिंह, का0 साजिद जमाल, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह SOG टीम जनपद बस्ती।
7- का0 सत्येन्द्र कुमार सर्विलांस सेल जनपद बस्ती। 
8. का0 दीपक यादव, का0 संदीप मौर्य, म0का0 प्रियंका वर्मा थाना हरैया जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।