स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जनपद सीतापुर के विकासखंड गोंदलामऊ अंतर्गत ग्राम सभा आमघाट से अब तक टीवी की विशेष
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जनपद सीतापुर के विकासखंड गोंदलामऊ अंतर्गत ग्राम सभा आमघाट से अब तक टीवी की विशेष
बड़े पैमाने पर हो रहा अतिक्रमण, ग्रामीणों के सामने झुका वन विभाग।
बड़े पैमाने पर हो रहा अतिक्रमण, ग्रामीणों के सामने झुका वन विभाग।
सूरजपुर जिले के वनांचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत पासल मे ग्रामीणों ने वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण करना चालू किया है। लगभग 3 दिन से जंगल की सफाया कर 40 से 50 नग हल से जुताई किया जा रहे हैं। 100 से अधिक लोगों ने पासल के वन भूमि पर अतिक्रमण का कार्य जोरों पर है। इसके बावजूद भी जंगल की भूमि पर शासन प्रशासन की ओर से कोई किसी प्रकार का सुरक्षा नहीं मिल रहा है जिसे प्लांटेशन का सफाया एवं वनों का बड़े पैमाने पर विनाश हो रहा है।
अतिक्रमण की सूचना वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया जा चुका है। सूचना के उपरांत आज मौके पर पहुंचे वन परीक्षेत्र बिहार पुर के स्टाफ ने ग्रामीणों के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो गए। और ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर पासल के समस्त ग्रामीण बराबर बराबर हिस्से में बांटकर खेती करना चालू कर दिया है। और हल बैल से जुताई कर रहे हैं। वन परीक्षेत्र बिहार पुर के स्टाफ सहित दरोगा सिपाही मौके पर पहुंचे तो उनका कोई असर ग्रामीणों में नहीं हुआ। और ना ही वन विभाग के द्वारा किसी के ऊपर कारवाई किया गया। जिससे ग्रामीणों का मनोबल और ही बढ़ गया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों से ही पासल के ग्रामीणों ने इस गौशाला के चारागाह को पासल की जमीन पर बनने से अधिकारियों को दोषी ठहराया था। और चरागाह की भूमि को पूरी तरह से जोत कर फसल उगाने के लिए तैयार हो गए हैं।
बिहार पुर वन परीक्षेत्र अधिकारियों के द्वारा घोर लापरवाही है। साथ में शासन प्रशासन की नजरें वनों की सुरक्षा की ओर आकर्षित नहीं रहने के कारण यह नतीजा हमें देखने को मिल रहा है। वन विभाग बिहार पुर की ओर से लाखों रुपए हर साल खर्चा कर पौधारोपण कार्य किया जाता है। वह सिर्फ कागजी पन्नों पर ही सीमित रहता है जिसमें ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर उसे समाप्त कर देते हैं। एक तरफ वृक्षारोपण कार्य किया जाता है तो दूसरी तरफ उसी भूमि पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण का कार्य किया जाता है फिर भी अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही नहीं होती है।
सूरजपुर छत्तीसगढ़ से रिपोर्टर मुकेश सिहं ब्यूरो चीफ अब तक टीवी चैनल सच का आईना
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जनपद सीतापुर के विकासखंड गोंदलामऊ अंतर्गत ग्राम सभा आमघाट से अब तक टीवी की विशेष
गुणवत्ता परक विकास एवं शिक्षा पर ध्यान दें अधिकारी,अतुल मिश्र मुख्य विकास,अधिकारी,संतकबीरनगर
वजीराबाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी हुए फरार, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
Leave a Comment: