मध्य प्रदेश पुलिस की खुलती पोल बलात्कार के आरोपियों को पैदल जेल ले जाते हुए दिखाई दिए पुलिस जवान
मध्य प्रदेश पुलिस की खुलती पोल बलात्कार के आरोपियों को पैदल जेल ले जाते हुए दिखाई दिए पुलिस जवान
वजीराबाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी हुए फरार, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार शाम एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राहुल यादव (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, राहुल परिवार के साथ झड़ौदा इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। राहुल निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को वह अपने दोस्त विशाल के साथ किसी काम से किंग्सवे कैंप गया था। शाम के समय दोनों पैदल वापस लौट रहे थे।
इस बीच जैसे ही दोनों नाला रोड, वजीराबाद के पास पहुंचे तो अचानक दो युवकों ने राहुल को रोक लिया। एक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ राहुल पर हमला कर दिया। विशाल ने राहुल को बचाने की खूब कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। राहुल की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मध्य प्रदेश पुलिस की खुलती पोल बलात्कार के आरोपियों को पैदल जेल ले जाते हुए दिखाई दिए पुलिस जवान
नारी वाले बाबा देव धन स्वास्थ्य सेवा संस्थान इनका कहना है
अग्निवीर भर्ती में युवक की मौत: दौड़ते वक्त अचानक ट्रैक पर गिरा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Leave a Comment: