जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के मडियाहू पीजी कालेज में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह


ब्रेकिंग न्यूज़ 6 सितंबर 2022
 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के मडियाहू पीजी कालेज में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ गौरी शंकर त्रिपाठी रहेl 
कार्यक्रम को सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गयाl 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश के निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआl कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर बृजेश चौबे द्वारा किया गयाl सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ अमिताभ पांडे के निर्देशन में हुआl उक्त अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों को डायरी पेन रजत मुहर देकर उनका प्रोत्साहन एवं सम्मान किया गयाl
पूर्व प्राचार्य डॉ गौरी शंकर त्रिपाठी ने बदलते शिक्षक  छात्र संबंधों पर विस्तृत चर्चा कीl महाविद्यालय के प्रोफेसर अंजनेय पांडे प्रोफेसर अजय वर्मा डॉक्टर विवेक कुमार मिश्रा डॉक्टर विवेक सिंह डॉक्टर जेपी दूबे सहित सभी शिक्षक शिक्षक दिवस पर उपस्थित रहेl
अर्ष ऑटो मोबाइल्स के मालिक अब्बू ने सभी शिक्षकों का पत्रकारों को चांदी का सिक्का देकर सम्मानित कियाl
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित कियाl

   मुकेश चंद्र मोदनवाल  मड़ियाहूं जौनपुर  संवाददाता अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।