शिक्षक दिवस के अवसर पर आर्यावर्त बैंक के जनरल मैनेजर एके पोद्दार सह प्रबंधक पंकज यादव एवं समस्त


शिक्षक दिवस के अवसर पर आर्यावर्त बैंक के जनरल मैनेजर एके पोद्दार सह प्रबंधक पंकज यादव एवं समस्त स्टाफ के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरथाना  विकास क्षेत्र पिसावा सीतापुर के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l बैंक के जनरल मैनेजर एके पोद्दार ने कहा गुरुजनों की इतनी महिमा है कि उसका बखान कर पाना असंभव है बिना गुरु के कोई भी बच्चा अपना भविष्य नहीं बना सकता जो छात्र गुरु की आज्ञा में रहकर उनके मार्गदर्शन में शिक्षण कार्य करते हैं उनका ही भविष्य उज्जवल होता है गुरु गुरु की शिक्षा के द्वारा ही आज हम लोग इन ऊंचे ऊंचे पदों पर बैठे हैं यदि गुरु की कृपा ना होती तो आज हम कहां होते इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है l उन्होंने कहा आज इस विद्यालय में हम आकर अपने गुरुजनों का सम्मान करके अपने को गौरवान्वित समझ रहा हूं l प्रत्येक सफल व्यक्ति को गुरु के ऋण को कभी भी नहीं भूलना चाहिए उस ऋण को जब भी मौका मिले उसे फौरन उतारने का प्रयास करना चाहिए l विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा बाजपेई सहायक अध्यापिका क्षमता श्रीवास्तव सहायक अध्यापक अरुण कुमार मिश्र अनुदेशक विद्या प्रकाश मिश्र अनुदेशक लक्ष्मी तथा अभय प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया l विद्यालय की प्रधानाचार्य ने आए हुए शाखा प्रबंधक एवं उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया l  अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।