69वा फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन ने मनाया वार्षिक उत्सव
69वा फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन ने मनाया वार्षिक उत्सव
यूपी में बिजली संकट के आसार, बढ़ती मांग के बीच प्रदेश भर में फिर शुरू हुआ कटौती का दौर
प्रदेश के कमोबेश सभी जिलों में रात्रिकालीन कटौती भी शुरू हो गई है। दो दिन पहले बिजली की मांग करीब 25,537 मेगावाट तक पहुंच गई थी। वहीं शुक्रवार को यह मांग 23,513 मेगावाट रही। जानकारों का कहना है कि वर्तमान में पावर एक्सचेंज पर पूरे देश में बिजली संकट की शुरुआत होने से बिजली बेचने वालों की संख्या कम है, वहीं बिजली खरीदने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। हरदुआगंज और ललितपुर की जो इकाइयां बंद हैं, उन्हें चालू करके बिजली संकट पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इन इकाइयों की क्षमता ज्यादा है। सितंबर में जब मांग बढ़ेगी तो सभी राज्य पावर एक्सचेंज के सहारे हो जाएंगे। इसका परिणाम यह होगा कि जो राज्य बिजली खरीदना भी चाहेंगे और उनके पास पैसा भी होगा तो वह बिजली नहीं खरीद पाएंगे। हालांकि उत्तर प्रदेश में शनिवार को मेजा की 660 मेगावाट की एक इकाई चालू हो गई है, जो अभी तक बंद चल रही थी। वहीं, टांडा की भी 110 मेगावाट की एक इकाई चालू हो गई है। इससे बिजली की उपलब्धता में 770 मेगावाट वृद्धि होने से ग्रामीण व तहसील स्तर पर बिजली कटौती में कमी आएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान में पावर एक्सचेंज के भरोसे रहना उचित नहीं है। उन्होंने बंद पड़ी अनपरा डी उन्नाव ट्रांसमिशन की 765 केवी लाइन को अविलंब चालू कराने की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
69वा फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन ने मनाया वार्षिक उत्सव
एक बार फिर भ्रष्टाचार का मामला आया सामने
आज नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा....मोदी सरकार पर राहुल का हमला
Leave a Comment: