आज नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा....मोदी सरकार पर राहुल का हमला


महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए एक तरफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित कर रही है, तो दूसरी तरफ पार्टी छोड़ने के बाद गुलाब नबी आजाद आज जम्मू में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू के सैनिक फार्म में वह अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। माना जा रहा है कि इस दौरान वह अपनी नई पार्टी का एलान भी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा, मुझे ईडी ने 55 घंटे बिठाया। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। क्योंकि ये देश संविधान है। ये देश इस देश की जनता की आवाज है। यह देश इस देश की जनता का भविष्य है। यह देश दो उद्योगपतियों का नहीं है।  देश में बेरोजगारी, देश में महंगाई और देश का पूरा का पूरा धन दो उद्योगपतियों के हाथ में है। ये दो उद्योगपति 24 घंटे नरेंद्र मोदी के लिए काम करते हैं। नरेंद्र मोदी भी इन दोनों उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम करते हैं।  नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन दो उद्योगपतियों के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हाे सकते।   राहुल गांधी ने कहा, मुझे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन यह देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। उन्होंने कहा, दो उद्योगपति देश को रोजगार नहीं दे पाएंगे। देश को रोजगार छोटे उद्यम देते हैं, किसान देते हैं। लेकिन मोदी सरकार ने इनकी कमर तोड़ दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं। लोगों को डराते हैं और नफरत पैदा करते हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।