आठवीं की छात्रा को अध्यापक ने बोला- आई लव यू, फेल करने की दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत


मेरठ में एक शिक्षा के मंदिर में शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है। एक स्कूल में अध्यापक ने कक्षा आठ की एक छात्रा को आई लव यू बोल दिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे फेल करने की धमकी दी। शनिवार को छात्रा ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी ऑफिस में फरियादियों की शिकायत सुना रही सदर देहात पूनम सिरोही कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के मुताबिक टीपीनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय छात्रा क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा प्रतिदिन की तरह बीते शुक्रवार को स्कूल गई थी। तभी कक्षा में अकेला देखकर अध्यापक ने छात्रा को कक्षा में रोक लिया और 'आई लव यू' बोलकर अश्लील हरकतें करने लगा।  

छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने कक्षा में फेल करने की धमकी दी। छुट्टी के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। देर शाम अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।







 

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।