घर के आंगन में किशोरी पर हमला, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घर के आंगन में किशोरी पर हमला, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ऐसी भी क्या मजबूरी: जौनपुर में जुड़वा बच्चों की हत्या कर मां ने की खुदकुशी, दो माह पहले आई थी मुंबई से
यूपी के जौनपुर जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में एक मां ने दो मासूमों को मारने के बाद खुद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बच्चों की उम्र महज 11 महीने थी। महिला ने शुक्रवार देर रात पहले दोनों बच्चों की हत्या की। उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। शनिवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में जबरदस्ती दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बच्चे जमीन पर मृत पड़े थे और महिला फंदे से लटक रही थी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से हर कोई अचंभित है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद गांव में ग्रामीणों भीड़ जुट गई। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि किसी न किसी मजबूरी में इस तरह का खौफनाक कदम उठाया गया है। तरियारी गांव निवासी मनोज पाल मुंबई में रहकर इलेट्रिशियन का काम करता है। दो माह पहले ही वो अपनी पत्नी और बच्चों संग गांव आया था। शुक्रवार रात वह गणेश उत्सव के किसी कर्यक्रम में शामिल होने चला गया। इसी बीच रात में उसकी पत्नी ने 11 माह के दो जुड़वा बच्चों तन्वेष और तन्वी को मारकर खुद फंदे पर लटक गई। मासूमों का शव देख हर किसी का कलेजा फट गया। महिला ने ऐसा क्यों किया इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से मनोज पाल बेसुध है। अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
घर के आंगन में किशोरी पर हमला, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सहसवान जनपद बदायूं पर जनसंवाद किया गया ।
पेपर लीक मामले में आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, पत्नी को हल प्रश्न पत्र देकर कराया चयनित
Leave a Comment: