अस्पताल हुआ सील । नोटिस धमकाकर तीन दिन मांगा स्पष्टिकरण


अबतक टीवी न्यूज चैनल की खबर का हुआ असर                      ________  अस्पताल की लापरवाही से जच्चा की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग अस्पताल हुआ सील । नोटिस धमकाकर तीन दिन मांगा स्पष्टिकरण।              ‌‌ ‌‌ ‌‌                                    बिजनौर से मुनीश उपाध्याय के साथ अमीन अहमद की रिपोर्ट।

बिजनौर :- दो दिन पूर्व ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित डॉ अज़ीम के अस्पताल में हुई एक जच्चा की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था, जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी ने शव को पीएम को भेजते हुए पीड़ित की तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू करदी थी।
मामले की फजीहत होते देख उसको गम्भीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उक्त अस्पताल को सील करने के आदेश जारी कर दिए,जिसके बाद आज सीएचसी प्रभारी डॉ विशाल दिवाकर व उनकी टीम ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए  उसको सील कर दिया।
ज़्यादा जानकारी देते हुए डॉ विशाल ने बताया कि आज मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश के बाद इस अस्पताल को सील कर दिया गया है साथ ही 3 दिन के भीतर अस्पताल संचालको से स्पष्टीकरण व दस्तावेज मांगे गए हैं।
साथ ही विशाल दिवाकर ने कहा कि नगर व क्षेत्र में इस तरह के अस्पताल पनपने नही दिए जाएंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।