उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 3 घंटे देर से पहुंचे कार्यक्रम से पहले बारिश ने डाला खलल कार्यक्रम सफल होने पर अधिकारियों ने ली राहत की सांस


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 3 घंटे देर से पहुंचे कार्यक्रम से पहले बारिश ने डाला खलल कार्यक्रम सफल होने पर अधिकारियों ने ली राहत की सांस


मिर्जापुर.... जनपद मिर्जापुर अंतर्गत छानंबे विकासखंड के सुमतिया गांव में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जन चौपाल तथा अमृत सरोवर सिलापट उद्घाटन निर्धारित था उपमुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम में 3 घंटे देरी से तकरीबन 6:00 बजे के करीब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे वही कार्यक्रम से पहले बारिश ने खलल डाला लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले बारिश थमने की वजह से अधिकारियों ने राहत की सांस ली वही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सफल होने पर अधिकारियों के चेहरे पर खुशी झलकती नजर आई केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर अमृत सरोवर में नौका बिहार का आनंद लिया तदुपरांत बरगद,पीपल,पाकड़ का पौधरोपण किया वही देरी की वजह से अमृत सरोवर सुमतिया के सिलापट का उद्घाटन नहीं हो सका उसके बाद उपमुख्यमंत्री बीसी सखी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तदुपरांत मिशन शक्ति के तहत 7 बच्चियों का अन्नप्राशन किया तथा उन्हें थाली कटोरी चम्मच भेंट स्वरूप प्रदान किया उपमुख्यमंत्री वाटर प्रूफ मंच पर पहुंचे जहां पर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष सतीश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी तथा महामंत्री विनोद यादव और विपुल विश्वकर्मा पत्रकार अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया मंच पर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने आम जनमानस का अभिवादन स्वीकार करने के साथ ही मंच से केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को बताया तथा उसकी उपलब्धियां गिनाई तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के सरकार के संकल्प को दोहराया इस दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज अशोक सिंह नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर मनोज जायसवाल जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार मुख्य विकास अधिकारी बीएस लक्ष्मी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा सहित जिला प्रशासन मौजूद रहा

मंच संबोधन बाइट... उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

बाइट.... बीएस लक्ष्मी मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर

विपुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट मीरजापुर उत्तर प्रदेश

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।