रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, संकट मोचन भी गए


देश के रक्षामंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath singh) काशी दौरे पर हैं। काशी की अनुभूति पर लिखी पुस्तक देखो हमरी काशी के लोकार्पण समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में कुछ लोग आंदोलनजीवी हो गए हैं। उन्हें काशी से बुद्धजीवी, श्रमजीवी और उत्सवजीवी गुण सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, काशी विधाओं का अनोखा फ्यूजन है। हमारी काशी नित नूतन और आत्मा से पुरातन है। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की पुस्तक के विमोचन के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा किसी भी शहर की पहचान भले ही राजनीतिक लोग, प्रशासक, साहित्यकार व अन्य विशिष्टजन के रूप में होती है। मगर, नगर के जनजीवन अंदाज का निर्धारण साधारण जन ही करते हैं। इनके बिना शहर और जीवन की कल्पना संभव नहीं है। यहां के हर निवासी की आत्मा में काशी है।

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।