झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा की मौत। मृतक महिला के परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक पर जमकर किया हंगामा।


झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा की मौत। मृतक महिला के परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक पर जमकर किया हंगामा। आरोपी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर मौके से हुआ फरार। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।                                                                     बिजनौर से मुनीश उपाध्याय के साथ सहयोगी अमीन अहमद की रिपोर्ट।

 बिजनौर :- जनपद बिजनौर के स्योहारा नगर के ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित डॉ अजीम क्लीनिक कहां है । जहां पर दो दिन पूर्व खुर्द नवादा निवासी ( 22 ) वर्षीय डोली पत्नी सतीश को प्रसव  के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सक की लापरवाही के चलते डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई । महिला की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक के हाथ पाव फूल गए। जिसके बाद उक्त चिकित्सक ने नगर के एक  चिकित्सक के यहां महिला को भर्ती करा दिया वहां पर भी महिला की ओर हाल बिगड़ता देख महिला को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। महिला को मुरादाबाद ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के  किक्लिन पर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख आरोपी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने मृतक महिला के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।