जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले अंतराष्ट्रीय चोर को पकड़ा न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा


जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले अंतराष्ट्रीय चोर को पकड़ा न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा

महू रेलवे जीआरपी पुलिस ने ऐसे मास्टरमाइंड चोर को पकड़ा है,जो टेक्निकल माध्यम से चोरियो को अंजाम दिया करता था। जीआरपी थाना प्रभारी देवेश गोल्हानी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी राजादास पिता धनकांत दास निवासी गोरीगांव असम को पकड़ने में अंजू कैथवास सहित अन्य टीम की अहम भूमिका रही है। थाना प्रभारी गोल्हानी ने बताया कि सभी स्टेशनों से तकरीबन रेलवे का तीस से चालीस लाख का सामान चोरी कर चुका है। हालांकि महू ही नही  बॉम्बे,कोलकाता,चेन्नई इंदौर सहित अन्य राज्यो में भी चोरिया कर चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी चोरिया करने का आदतन अपराधी है,और पूरे भारत के कई रेलवे स्टेशनो पर रैकी कर वारदात को अंजाम दिया करता था। ज्ञात हो कि 9 जून 2022 को महू के यार्ड में भी चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी राजदास को पकड़ने के प्रयास जारी थे  आरोपी अपनी पहचान को छुपाने के लिए मुंह पर हमेशा कपड़ा बांधा करता था। आरोपी बेहद ही शातिर दिमाग का है,और उसके पास एक कीट है,जिसे एलंकी एक्सपर्ट के माध्यम से पवार को ब्लॉक कर चोरिया करता था। दरअसल पूर्व में रेलवे में प्रायवेट ठेकेदार के साथ सफाई का काम करता था,और तब से ट्रेन के महंगे महंगे पार्ट्स सहित अन्य कीमती सामानो पर हाथ साफ कर फरार हो जाता था।  थाना प्रभारी गोल्हानी ने बताया कि जब इसके अपराधिक मामलों की जांच की तो पूरे भारत के कई रेलवे स्टेशनो के जीआरपी और आरपीएफ के थानों में तकरीबन 30 से 35 बड़ी चोरियो के प्रकरण दर्ज है,और अंतराष्ट्रीय चोर बताया जा रहा है। दरअसल शुक्रवार को आरोपी राजदास को इंदौर न्यायालय में पेश किया गया और वहां से रिमांड लेकर अन्य चोरियो के मामले में पुछताछ की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।