मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक के पास बैग में 36 लाख 12 हजार रुपये मिला।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक के पास बैग में 36 लाख 12 हजार रुपये मिला।
मिर्जापुर जिले के देवरी गांव निवासी आकाश (24) और आशीष (30) पिकनिक मनाने के लिए जोगिया दरी गए थे। दोनों तेज धार में बह गए।
मिर्जापुर जिले के जोगिया दरी में गुरुवार को पांच लोग अचानक तेज धारा में बह गए। इसमें से तीन लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहराई में जाने से डूब गए। सभी लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तेज धार में बहे युवकों की खोजबीन जारी रही। देर शाम तक डूबे लोगों को पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के बाद खोजबीन बंद कर दी गई थी। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी गांव से 12 लोग जंगल में स्थित जोगिया दरी पिकनिक मनाने पहुंचे। दरी पर अन्य लोग भी पिकनिक मना रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब अचानक बारिश होने लगी। जोगिया दरी में ऊपर से झरना नीचे की ओर गिरता है। उसके बाद एक नाले के रूप में पानी बहता है।
ददरी गांव के 12 लोग झरने के पास भोजन बना रहे थे। भोजन करने की तैयारी थी। इस बीच शुरू हुई बारिश से जलस्तर बढ़ गया। इसमें उनका गैस सिलिंडर बहने लगा। उसे बचाने में पांच लोग गहरे पानी में बहने लगे। तीन लोगों ने पत्थर और पेड़-पौधे आदि पकड़कर शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे लोगों ने दीपक (54) पुत्र दिवाकर यादव, सुदेश (32) पुत्र लाल बहादुर और अरविंद (35) पुत्र मुन्ना यादव को बाहर निकाल लिया गया।
दो युवक आशीष यादव (30) पुत्र महेश और आकाश यादव (24) पुत्र जगदीश यादव गहरे पानी में जाने से डूब गए। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दो गोताखोरों की मदद से उन्होंने डूबे लोगों की खोजबीन शुरू कराई। एसडीएम मड़िहान अश्वनी सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक खोजबीन जारी रही। दोनों की तलाश ग्रामीण व गोताखोर तीन किमी दूर स्थित पुलिया तक करते रहे। लेकिन डूबे युवकों का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार को खोजबीन की जाएगी। एसडीएम मड़िहान अश्वनी सिंह ने बताया कि जोगियादरी में पिकनिक मनाते समय दो युवक पानी में बह गए। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई गई गई। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोका गया है। शुक्रवार सुबह फिर तलाश कराई जाएगी। अहरौरा थाना क्षेत्र के चूना दरी में तीन युवकों के डूबने की घटना के बाद वहां पर्यटकों के आने पर रोक लगाई गई है। इसके बाद चोरी से पिकनिक मनाने पहुंचा एक और युवक डूब गया था। हालांकि दूसरे युवक को पुलिस ने बचा लिया था। इसके बाद चूना दरी जाने वाले मार्ग पर सैलानियों के जाने पर रोक लगा दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि चूना दरी की घटना से सबक लेते हुए अगर अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई होती तो जोगिया दरी जैसा हादसा नहीं होता। जोगिया दरी में डूबे आशीष और आकाश दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। आशीष तीन भाई व दो बहन है। बड़ा भाई विनोद लाइन मैन है। उसके बाद प्रिंस चक्की की दुकान चलाता है। आशीष पॉलीटेक्निक कर रहा है। रक्षा बंधन पर वह घर आया था। आकाश दो भाई व दो बहन है। आकाश एसएससी की तैयारी कर रहा है। दोनों के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक के पास बैग में 36 लाख 12 हजार रुपये मिला।
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के अटल सेतु ब्रिज पर गुरुवार रात बेकाबू मैजिक वाहन ने दो बाइक में टक्कर मार दी
अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में पलटी, बाल-बाल बचे सवार वाराणसी ब्यूरो
Leave a Comment: