चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के अटल सेतु ब्रिज पर गुरुवार रात बेकाबू मैजिक वाहन ने दो बाइक में टक्कर मार दी


चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के अटल सेतु ब्रिज पर गुरुवार रात बेकाबू मैजिक वाहन ने दो बाइक में टक्कर मार दी। घटना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मैजिक वाहन कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया।

बलुवा गांव निवासी चालक संतोष कुमार मैजिक वाहन लेकर अपने ससुराल फुटिया ग्राम जा रहा था। अटल सेतु ब्रिज पर सामने से आ रहे चैनपुरवा गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव (27) की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित मैजिक पीछे चल रहे एसआई मंजेश शंकर द्विवेदी की बाइक से भी भिड़ गई। 

इस बाइक पर सवार ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल आशीष कुमार और दूसरे बाइक के चालक लक्ष्मीकांत घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर कोतवाल संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मैजिक वाहन समेत चालक को कोतवाली ले आए। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डा. संजय कुमार ने बताया कि कांस्टेबल आशीष कुमार की दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। वही लक्ष्मीकांत को कमर में चोट आई है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।





 

 

 

 

 

  •  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।