वाराणसी में गंगा अब चेतावनी बिंदु के नीचे बह रही हैं।
बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों की दुश्वारियां भी लगातार बढ़ती जा रही है।
खतरे के निशान से नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर
पीडीडीयू नगर। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक विद्यालय परिसर मारूफपुर में स्थापित माडल बाढ़ राहत चौकी पर चहनियां एमवाईसी डॉ. संदीप कुमार के नेतृत्व में डॉ. विजय व एएनएम दीपा पांडेय द्वारा बाढ राहत शिविर में रह रहे लोगों का रूटीन हेल्थ चेक अप करके आवश्यक दवा व चर्म रोग रोधी मरहम का वितरण किया गया। आशा बहुओं से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में क्लोरीन की गोली वितरित करने व ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बाढ़ चौकी इंचार्ज एडीओ कॉपरेटिव संजीव सिंह, एडीओ समाज कल्याण सौरभ सिंह, प्रधानाध्यापक सूबेदार यादव, अमीन विजेन्द्र सिंह, लेखपाल संजय कुमार, अशोक यादव, प्रमोद कुमार, सेक्रेटरी विद्या यादव, एएनएम गंगाजली देवी रही।संवाद
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों की दुश्वारियां भी लगातार बढ़ती जा रही है।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे।
शोहदे ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, छात्रा ने छोड़ा स्कूल, केस दर्ज
Leave a Comment: