पोषण अभियान एक बहु-मंत्रालयी कन्वर्जेन्स मिशन है,


जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आये  मंत्री लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 जितिन प्रसाद जी,  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ0प्र0 कपिल देव अग्रवाल जी एवं  राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0 मयंकेश्वर शरण सिंह जी द्वारा आज गुरूवार को नैपालापुर में पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। 
    पोषण अभियान एक बहु-मंत्रालयी कन्वर्जेन्स मिशन है, जो  प्रधानमंत्री जी के विजन सुपोषण भारत (कुपोषण मुक्त भारत) पर आधारित हैं, पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जन आन्दोलन एवं सामुदायिक भागीदारी आवश्यक घटक हैं। वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह को ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह‘‘ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पंचम राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2022 में मनाये जाने का निर्णय लिया गया हैं जिसमें कन्वर्जेन्स विभागों के समन्वय से ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों के माध्यम से पोषण पंचायत आयोजित करते हुए पोषण अभियान को जन आन्दोलन से जन भागीदारी की ओर उन्मुख किया जाना है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, विभाग जनपद-सीतापुर में पंचम राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ के अवसर पर  कैबिनेट मंत्री, जितिन प्रसाद,  राज्यमंत्री, कपिल देव अग्रवाल जी और  राज्यमंत्री, मयंकेश्वर शरण जी तथा जिलाधिकारी  की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर पंचम ‘राष्ट्रीय पोषण माह‘ का प्रारंभ किया गया तथा केन्द्र पर पंजीकृत 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 3 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। तत्पश्चात ऑगनबाड़ी केन्द्र नैपालापुर-6 ब्लाक खैराबाद केन्द्र का उद्घाटन किया गया तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों से वार्तालाप भी किया गया।  मंत्री जी द्वारा अपने सामने बच्चों का वजन भी कराया। इस अवसर पर  मंत्री जी द्वारा अन्य ऑगनबाड़ी केन्द्रों को भी इसी प्रकार मॉडल केन्द्र बनाने के लिए प्रेरित किया गया। केन्द्र पर तीन सैम बच्चे हैं जिनके लिए तुरंत मुख्य चिकित्साधिकारी  को  मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये कि उक्त बच्चों की स्वास्थ्य मॉनिटरिंग अपनी टीम से कराये और उनकी नियमित स्वयं मॉनिटरिंग करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद सीतापुर के लगभग 500 केन्द्र इसी प्रकार मॉडल केन्द्र के रूप में जिलाधिकारी  की प्रेरणा और मुख्य विकास अधिकारी  के कुशल मार्ग निर्देशन में विकसित किए जा रहे हैं इसके बाद माननीय मंत्री जी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। 
इसके पश्चात मंत्रीगणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्रीगणों ने पर्चा काउन्टर का निरीक्षण करते हुये रजिस्टर पर अंकित विवरण का पर्चें से मिलान किया एवं निर्देश दिये कि पर्चा बनाने में कोई देरी न की जाये तथा समय से ईलाज की सुविधा मरीजों को उपलब्ध करायी जाये। मा0 मंत्रीगणों ने आकस्मिक चिकित्सा कक्ष एवं स्टोर रूप का निरीक्षण किया। स्टोर रूम में ताला लटकते देखकर सभी की उपस्थिति में ताले को खुलवाया एवं स्टोर कक्ष देखा। साथ ही टी0बी0 यूनिट कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित को दिये। उपस्थित चिकित्सक से जानकारी ली कि आप कब से चिकित्सालय में नियुक्त हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि चिकित्सकों की उपस्थिति प्रतिदिन अनिवार्य रहे, जिसकी समय-समय पर जांच भी की जाये।
इसके पश्चात मा0 मंत्रीगणों द्वारा आई0टी0आई0 खैराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यशाला का निरीक्षण करते हुये उपस्थित बच्चों से वार्तालाप की एवं उनसे जानकारी ली कि बिजली कब-कब आती है एवं ऑडिटोरियम कक्ष में कांउसलिंग हेतु छात्र-छात्राओं से वार्तालाप किया एवं जानकारी ली कि किस ट्रेड में एडमीशन लेना चा रहे हैं। प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि बच्चों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें तथा प्रधानाचार्य के कार्यों के साथ-साथ दो घण्टें छात्र-छात्राओं के शिक्षण में दें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।