अपने मासूम बच्चे को नाले में फेंकवाने जान लेने वाली क़ातिल मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार  


अपने मासूम बच्चे को नाले में फेंकवाने जान लेने वाली क़ातिल मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार                                            बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

बिजनौर :- जनपद बिजनौर में एक ऐसी शादीशुदा बदचलन प्रेमिका जिसने इश्क के चक्कर में अपने मासूम बच्चे के अपहरण का नाटक रच कर अपने ही जिगर के लाल को मौत की नींद सुलावा वो भी महज इसलिए कि मासूम बच्चा प्यार में रोड़ा जो बन रहा था सीसीटीवी कैमरे के ज़रिए से हुए खुलासे में कातिल माँ समाज के सामने बेनकाब हो गई है पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर बिजनौर कोर्ट भेज दिया है।
वीओ 1-दिल को दहला देने वाली घटना है बिजनौर के लुहारी सराय इलाके की जहाँ पर बीती रात खुदशिया ताज़ीम उर्फ अफशा नाम की पत्थर दिल महिला ने अपने छह माह के मासूम बच्चे को अपनी नाबालिग नौकरानी के हाथों सड़क किनारे नाले में फिकवा दिया और फिर खुद माँ ने अपने बेटे का झूठा अपहरण का नाटक रच डाला पुलिस व इलाके के लोग रात भर जंगलो की खाक छानते रहे लेकिन उसी दौरान पुलिस की नज़र सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे पर नज़र गई ।पुलिस ने जैसे ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो अपहरण की माँ की रची झूठी साजिश से पर्दा उठ गया।सीसीटीवी कैमरे में नाबालिग युवती गोद मे लिए मासूम बच्चे को घर के पास सड़क किनारे नाले में मासूम बच्चे को डालती हुई साफ तौर से दिखाई दे रही है।पुलिस ने आनन फानन में आज सुबह मासूम बच्चे की क़ातिल माँ अफ्शा को गिरफ्तार किया तो उसने पुलिस के सामने कत्ल के सारे राज़ खोल दिये ।पकड़ी गई क़ातिल आरोपी मा ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग के चक्कर मे उसने अपने मासूम बच्चे की जान ली है क्योंकि मासूम बच्चा इनके प्यार में अड़चनें पैदा कर रहा था पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर क़त्ल का मामला दर्ज कर जेल भेजने की क़वायद शुरू कर दी है जबकि पुलिस ने मासूम बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।
बाइट-डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह,एसपी,सिटी,बिजनौर 
बाइट-स्थानीय निवासी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।