यूपी के औरैया में वर्दी पहने एक सिपाही इंडियन ऑयल चौकी के पास शराब के नशे में पड़ा मिला। सिपाही की तैनाती इटावा जिले में है। 


औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी के पास एक सिपाही नशे की हालत में पड़ा मिला। कुछ देर बाद किसी ने सिपाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छानबीन में पता चला कि सिपाही की तैनाती इटावा जिले में है।

इस पर एसपी ने इटावा पुलिस को जानकारी दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर जानकारी मिली थी कि इंडियन ऑयल के पास एक सिपाही नशे की हालत में पड़ा है। सूचना पर वह मौके पर गए। नशे की हालत में सिपाही ने बताया कि वह इटावा में तैनात है। उसने अपना अमर सिंह निवासी कौसम थाना गजनेर कानपुर देहात बताया है। पता चला कि वह छुट्टी पर घर आया था और वापस पुलिस लाइन इटावा जा रहा था। जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी। एसपी चारू निगम ने बताया कि इटावा जिले के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। 




 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।