गेस्ट हाउस में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवक से कुकर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस


गेस्ट हाउस में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवक से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज की।

महराजगंज शहर के एक गेस्ट हाउस में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवक से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज की। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने बताया है कि वह एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। दुकान के मालिक ने 28 अगस्त की शाम आठ बजे डीलर से मिलने की बात कहते हुए बाइक से महराजगंज शहर लाया। जहां पर शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में रुक गए।  उसके बाद मालिक ने भूख लगने की बात कहते हुए कोल्ड ड्रिंक मंगाई। कोल्डड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद नशे में बेहोश हो गया। मालिक ने फायदा उठाते हुए कुकर्म किया।  इस संबंध में सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

 

 

 

 





 

 

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।